जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम एवं आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा गस्त व् चेकिंग के दौरान एक नाबालिक बच्चा को खगड़िया स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-01पर अकेले संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमते हुए पाया गया, जिसे रेस्कियु किया गया | उक्त नाबालिक बच्चे से पूछ ताछ करने पर उसने अपना नाम व् पता- रवि कुमार, उम्र-12 वर्ष, पिता- श्री मुरारी महतो, घर- शोभनी भगवती स्थान, थाना- गंगौर जिला- खगड़िया बताया | आगे पूछने पर उक्त नाबालिक लड़का ने बताया कि मेरी माता मर चुकी है तथा मेरे पिता मुझे ठीक से खाना पीना नहीं देता है, इसलिए मै भीख मांगने के लिए खगड़िया स्टेशन आ गया था | तत्पश्चात सुरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त बच्चे को रेसुब पोस्ट खगड़िया पर सुरक्षित रखा गया तथा 1098 पर आप चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया | चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया के सदस्य पोस्ट आये, जिन्हें बरामद उक्त नाबालिक बच्चे को बाल देख रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु आवश्यक कारवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है |
खगड़िया आरपीएफ ने एक नवालिक बच्चे को संदिग्ध अवस्था में देख कर चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


