जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया रविवार को छात्र राजद नेता जितेन्द्र श्रीवास्तव ने सदर अस्पताल खगड़िया पहुँचकर सुधा देवी को ब्लड दिया। पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार ने बताया कि बलुआही निवासी 55 वर्षीय सुधा देवी को डॉक्टर ने ब्लड अविलंब ब्लड चढ़ाने के लिए कहा तब छात्र राजद नेता जितेंद्र श्रीवास्तव ने सदर अस्पताल पहुँचकर एक यूनिट ब्लड डोनेट किया और सुधा देवी को ब्लड चढ़ाया गया। जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार ने कहा कि छात्र राजद नेता जितेंद्र श्रीवास्तव मेरे कहने पर जरुरतमंद मरीज को तीन बार ब्लड डोनेट कर चुके हैं। जो लोग स्वस्थ्य हैं उनको जरूरतमंद लोगों को ब्लड डोनेट करना चाहिए क्योंकि ब्लड डोनेट करने से लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं और मानव सेवा भी होता है मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।
नई खबरें


