जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ आरक्षी विक्रम कुमार आज़ाद द्वारा स्टेशन ड्यूटी के दौरान समय करीब 11:30 बजे खगड़िया स्टेशन pf/no-2&3 पर एक नाबालिक बच्चा को संदिग्ध अवस्था इधर-उधर घूमते हुए बरामद किया गया | जिससे पूछ – ताछ किया गया तो बच्चा ने अपना नाम व् पता- सुधीर कुमार, उम्र- 16 वर्ष, पिता- ऋषि मिस्त्री, माता- प्रमिला देवी, घर- मोहनपुर, वार्ड नंबर- 9, थाना- चौथम, जिला- खगड़िया बताया | उक्त बच्चा से स्टेशन पर अकेले आने बावत पूछ-ताछ करने पर कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहा था | तत्पश्चात उक्त बच्चा को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया | उक्त बच्चा के उज्जवल भविष्य हेतु देख-रेख के लिए बाल देख-रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है |
खगड़िया आरपीएफ ने एक नाबालिक लड़का को संदिग्ध हालात में देख कर उसे चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


