28.2 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने रेल यात्री का गोल्ड चैन स्नैच करते गैंग गिरह का किया भांडा फोड़

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया निरीक्षक प्रभारी आरपीएफ किउल द्वारा मुझ निरीक्षक प्रभारी आरपीएफ खगड़िया अरविंद कुमार राम को क्यूल स्टेशन में दिनांक 04/07/24 को एक रेल यात्री का गोल्ड चैन स्नैच करते हुए एक गैंग का वीडियो पहचान करने हेतु शेयर किया । सीसीटीवी वीडियो में खगड़िया का एक व्यक्ति राजीव कुमार, पिता- कमल किशोर सहनी, घर -कमलपुर, वार्ड नंबर- 17, थाना- नगर, जिला- खगड़िया का मेरे द्वारा पहचान किया गया तथा इसकी सूचना जीआरपी/आरपीएफ किउल को दिया । तत्पश्चात जीआरपी किउल के पुलिस अवर निरीक्षक एस एन सिंह एवं निरीक्षक प्रभारी आरपीएफ किउल अरविंद कुमार सिंह खगड़िया स्टेशन पहुंचे जहां बताया कि जीआरपी कुल कांड संख्या 108/24 दिनांक- 04/07/24 धारा 304 बीएनएस के फरार उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी में सहयोग करें । तत्पश्चात उनके अनुरोध पर उक्त अभियुक्त को घात लगाकर खगड़िया स्टेशन के उतरी बुकिंग कार्यालय से करीब 50 मीटर दूरी पर तालाब के पास रेल क्षेत्र से समय 13:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया । मौके पर जीआरपी किउल द्वारा विधिवत गिरफ्तारी कर कब्जे में लिया तथा अग्रिम कार्रवाई हेतु किउल ले गये ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें