28.2 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

मादक पदार्थ सेवन की लत, समझो मौत को खत , यशवंत

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  ‘मादक पदार्थ सेवन की लत, समझो मौत को खत ‘ नशा मुक्त भारत के बैनर तले संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त के नेतृत्व में आज दिनांक 23/07/2024 को मध्य विद्यालय त्रिभुवन टोला बिशनपुर भदास के छात्रों के बीच नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान के तहत एक भाषण प्रतियोगिता कराया गया। यशवन्त ने छात्रों को मादक पदार्थ के सेवन से होने बाले नुकसान को बिस्तार पुर्वक बताया और जीवन में कभी भी नशा नहीं सेवन करने का संकल्प दिलाया। भाषण प्रतियोगिता के सभी सफल छात्रों को नशा मुक्त भारत की ओर से पाठ्य सामग्री मुख्य अतिथि आर पी एफ इंसपेक्टर खगड़िया के अरविंद राम ने देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अरविंद राम ने छात्रों को नशा सेवन के भयावह परिणाम को उदाहरण दे कर समझाया। पुरस्कृत छात्रों का नाम इस प्रकार है, माधवी, अमृता, नीतु, सोनम, प्रतिभा, अभिलाषा, अंत्यम, अभिषेक, सौरभ, शिवम, प्रिंस, नीरज, मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार वर्मा, शिक्षक महेश कुमार पंडित, सेवक पंडित, सुमित कुमार, शैलेश कुमार सदा, स्वेच्छा सिंह, कुमारी वन्दना गौतम, पुष्पा कुमारी सहित विद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद थें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें