33.7 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

खगड़िया के शुभम ने नागपुर में बजाया डंका, मिला पांचवाँ स्थान

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया के शुभम ने नागपुर में बजाया डंका, मिला पांचवाँ स्थान। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने बताया कि कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन नागपुर, महाराष्ट्र के तत्वावधान में विलो 1600 ओपन फीडे रेटिंग चेस टुर्नामेंट 13, 14, 15 अगस्त 2023 को कराया गया था, जिसमें अपने मथुरापुर खगड़िया के मशहूर जांबाज शतरंज खिलाड़ी शुभम कुमार ने भी भाग लिया था। भारत देश के विभिन्न प्रांतों से 401 खिलाडियों ने इस प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी दी थी और इस तीन दीनी प्रतियोगिता में कुल नौ राउंड का मैच हुआ, काफी संघर्ष भरे मुकाबले में शुभम ने नौ मैच में साढ़े सात अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता में पांचवां स्थान प्राप्त किया , आयोजक के द्वारा शुभम को पन्द्रह हजार रुपये का चेक पुरस्कार स्वरूप दिया गया। यशवन्त ने बताया कि शुभम के शिक्षक पिता मनोज कुमार राय भी शतरंज के अच्छे खिलाड़ी है, शुभम को शतरंज की प्रारंभिक ज्ञान उनके पिता मनोज कुमार राय व कुछ जिला के पुराने खिलाडियों से प्राप्त हुआ। बाद में नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी और जय खगड़िया शतरंज क्लब के द्वारा लगातार शतरंज प्रतियोगिता कराने से शुभम कुमार को अभ्यास करने का मौका मिला। शुभम के इस कामयाबी पर जिलेबासी और खेल प्रेमी ने बधाई संदेश दिया है। बधाई देने बाले में नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त, अध्यक्ष अभय कुमार, उपाध्यक्ष विवेक भगत, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार, संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार, अमित कुमार छोटु, सदस्य संजय जैसवाल, अनूज कुमार, जय खगड़िया शतरंज क्लब के समस्त पदाधिकारियों सहित खेल प्रेमी ने बधाई संदेश दिया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें