30.4 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

प्रशिक्षण के दौरान भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के 135वीं जयंती समारोह मनाई गई

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी  खगड़िया मानसी प्रखंड स्थित जनता हाई स्कूल में 14 अप्रैल 2026 को जनता हाई स्कूल मानसी के सभागार में जनगणना -2027 हेतु आयोजित प्रगणक और पर्यवेक्षक तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण के दौरान भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के 135वीं जयंती समारोह राजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी मानसी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जयंती समारोह में राजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी, श्याम कुमार प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी, घनश्याम दीनबंधु प्रखंड परियोजना प्रबंधक सहित जनगणना -2027के कार्यो से जुड़े प्रगणक और पर्यवेक्षक ने भाग लिए।सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारी, प्रशिक्षित पर्यवेक्षक, प्रगणक ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण सह पुष्पांजलि अर्पित किए। अध्यक्षता कर रहे राजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर भारत के महामानव है।

इन्होंने अपने जीवन में हर अनुभव का अवलोकन कर सभी इंसान के लिए अधिकार को संविधान में समाहित किए हैं।हम सभी बुद्धिजीवी को संविधान पढ़ने की जरूरत है। घनश्याम दीनबंधु प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने कहा कि हम सभी अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, शिक्षक सभी का कर्तव्य है कि खुद के साथ पड़ोसी का विकास में योगदान करें तभी विकसित राष्ट्र का सपना साकार हो सकेगा और सबका साथ सबका विकास सार्थक होगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें