26.1 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

खगड़िया नगर सुरक्षा तटबंध का महत्व काँगछि योजना का भूमि अधिग्रहण का रास्ता बिहार किसान मंच के सौजन्य से हुआ साफ

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी

बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह टुडू के साथ बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल 2 के कार्यपालक अभियंता पहुँचे बभन्गामा l कार्यपालक अभियंता श्री राम कृपाल चौधरी ने किसानो से कहा कि यदि आप भू स्वामी किसान सहमति दे तो मैं विभाग से भूमि अधिग्रहण मुआवजा की राशि मांगा कर भूमि अधिग्रहण कर इस महत्व काँगछि योजना को पूरा करा सकता हूँ l प्रदेश अध्यक्ष श्री टुडू ने किसानो से कहा कि, यदि भूमि अधिग्रहण मुआवजा मिल जाता है तो अधूरा पड़े नगर सुरक्षा तटबंध 3.5 किलो मीटर बन जाने से किसानो को फायदा तो होगा ही साथ साथ खगड़िया नगर वाशियों को बाढ़ मे पूर्ण तह मुक्ति मिल जायेगा l किसान नेता श्री टुडू ने यह भी कहा कि तटबंध पर सरक बन जाने से स्थानीय नागरिकों को बहुत बड़ी आवागमन की सुबिधा मिल जायेगी l स्थानीय किसान एवम बिहार किसान मंच के महा सचिव श्री पंकज यादव ने कहा कि, हम किसानो को 1977 से भूमि अधिग्रहण मुआवजा के लिए ललाईत थे यदि भूमि अधिग्रहण मुआवजा मिलता है तो हम सभी किसान सहमति देने के लिए तैयार है और किसान नेता श्री धीरेंद्र सिंह टुडू सहित कार्यपालक अभियंता श्री राम कृपाल चौधरी जी का आभार व्यक्त करता हूँ l बैठक में सर्व श्री पंकज यादव, मुनि लाल यादव, मुकेश यादव शशि प्रसाद यादव, बीरेंद्र यादव, दयानंद शाह, हरि वंश यादव सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे l
निवेदक
धीरेंद्र सिंह टुडू
प्रदेश अध्यक्ष
बिहार किसान मंच

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें