22.5 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

खगड़िया में सवा दो करोड़ की लागत से निर्मित विकास योजनाओं का जिप अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

*जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव बोलीं – “जिले को बेहतर बनाने के लिए हमारा प्रयास लगातार जारी*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया सदर प्रखंड अंतर्गत लाभगांव पंचायत , कासिमपुर, धूनीमा जहांगीरा तथा बरैय पंचायत के विभिन्न वार्डों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति योजना के तहत सवा दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विकास योजनाओं का उद्घाटन बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने किया। इन योजनाओं में सड़क, नाला, सामुदायिक शौचालय और छठ घाट जैसे बुनियादी ढांचे शामिल हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने श्रीमती यादव एवं उनके साथ आए जनप्रतिनिधियों और अतिथियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने कहा, “हमारा उद्देश्य खगड़िया जिला को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। जिला परिषद क्षेत्र के अंतर्गत हम लगातार सड़कें, नालों, छठ घाटों और सामुदायिक शौचालयों जैसे आधारभूत संरचनाओं को मजबूत कर रहे हैं। सड़क निर्माण से जहां क्षेत्रीय नागरिकों, व्यवसायियों और छात्रों को यातायात की सुविधा मिली है, वहीं सामुदायिक शौचालय निर्माण से महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। छठ घाटों का निर्माण हमारी सांस्कृतिक आस्था का सम्मान है।उन्होंने धूनीमा के नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बाढ़ नियंत्रण की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और “धूनीमा को किसी भी स्थिति में संभावित बाढ़ से प्रभावित नहीं होने देंगे।”श्रीमती यादव ने कहा हम अभी जिस पद पर हैं वे छोटा पद है, लेकिन आप लोगों के प्यार आशीर्वाद से इससे बड़े पद पर निर्वाचित होंगे तो खगड़िया जिला का सुरत बदल देंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक रणवीर यादव ने कहा, “वर्ष 2005 से अब तक हमने खगड़िया विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। अरबों की राशि विकास कार्यों में खर्च हुई है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण शहर से लेकर ग्रामीण पंचायतों तक देखा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, “कुछ जनप्रतिनिधि विधायक पद को मौज-मस्ती का पद समझ बैठे हैं, जिनका क्षेत्र में कोई अस्तित्व तक नहीं है। ऐसे निकम्मे जनप्रतिनिधियों को आगामी चुनाव में जनता को शून्य पर आउट करना होगा और सेवा करने वालों को फिर से मौका देना होगा।इस अवसर पर कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से:जदयू नेता अशोक सिंह मुखिया,पूर्व प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष बलवीर चांद,जिला पार्षद श्वेत शिखा,बरैय मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार राय,सरपंच प्रतिनिधि मंजीत कुमार राय,अमीष अमोल
,मोहम्मद अब्दुल रहमान,दिनेश पासवान,रूदल पासवान,कमल किशोर पटेल,ई. बिक्रम कुमार विद्यार्थी के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक एवं जनसमर्थन के साथ संपन्न हुआ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें