33.7 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

गांधी मैदान स्थितमुख्य समारोह स्थल पर मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जातिकल्याण मंत्री सह प्रभारी मंत्री जहानाबादरत्नेश सदा द्वाराफिर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया गया

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर गांधी मैदान स्थित मुख्य समारोह स्थल पर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार, पटना सह प्रभारी मंत्री जहानाबाद श्री रत्नेश सदा द्वारा कारगिल चौक पर वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया गया। इस क्रम में अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार, पटना सह प्रभारी मंत्री, जिला पदाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के पश्चात बीएमपी के जवान, जिला पुलिस बल- पुरुष, जिला पुलिस बल- महिला (डीएपी )तथा गृह रक्षा वाहिनी के जवानों की प्रत्येक टुकड़ी का निरीक्षण किया गया तथा प्रातः 9:00 बजे मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया गया।
माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार, पटना सह प्रभारी मंत्री द्वारा जिलावासियों को संबोधित कर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर शुभकामना देते हुए जिले में हुए विकास और प्रगति पर चर्चा करते हुए कार्यान्वित योजनाओं एवं विकासशील कार्यों से अवगत कराया गया। मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में मंच पर माननीय सांसद जहानाबाद श्री चंदेश्वर प्रसाद, माननीय सदस्य विधानसभा जहानाबाद श्री कुमार कृष्ण मोहन उर्फ उदय यादव, माननीय सदस्य विधानसभा मखदुमपुर श्री सतीश कुमार एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे। इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को अंग वस्त्र भेंट किया गया। तत्पश्चात माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा ईरकी स्थित महादलित टोला वार्ड 28 में झंडोतोलन कार्यक्रम में भाग लिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रातः 8:00 बजे जिलाधिकारी आवास पर झंडोतोलन किया गया। मुख्य समारोह के पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जोलाविघा में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया गया तथा बच्चों के बीच टॉफी का वितरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अब्दुलबारी नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों एवं कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें