जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
संस्कृत दिवस समारोह के अवसर पर गायत्री परिवार की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम लक्ष्मी सांगवेद संस्कृत विद्यालय में आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन विधान पार्षद जीवन कुमार ने वृक्ष लगाकर किया कि मौके पर रंगेश कुमार हरि जी सहित गायत्री परिवार के कई युवा सदस्य भी मौजूद रहे। संस्कृत दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम के उपरांत सभी आगत अतिथियों को भोजन कराया गया। संस्कृत दिवस के प्रत्येक वर्ष नियमित आयोजन किए जाने को लेकर आगत अतिथियों ने डॉक्टर एस के सुनील को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। लोगों ने संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन में डॉक्टर एस के सुनील और इंदु काश्यप के योगदान को काफी महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें इसके लिए बहुत-बहुत साधुवाद दिया। इस कार्यक्रम में रामकृष्ण परमहंस विद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर चंद्रभूषण कुमार प्रज्ञा भारती स्कूल के डायरेक्टर राकेश कुमार बाल विद्या मंदिर के डायरेक्टर अक्षय कुमार संत कोलंबस स्कूल के डायरेक्टर राकेश कुमार प्रोफेसर कृष्ण मुरारी चंदन कुमार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोपाल जी अरुण जी सौरभ कुमार सहित गण मान्य लोग उपस्थित थे l


