26.1 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

शिक्षक आशुतोष कुमार ने किया 28वीं बार रक्तदान

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

* रक्तदाताओं ने कहा रक्तदान से नही होती कोई कमजोरी, हर स्वस्थ व्यक्ति कर सकता है रक्तदान*
*मातृत्व फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन, कुल सात यूनिट रक्त किया गया संग्रह*

जहानाबाद सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी संस्था मातृत्व फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में जिले के युवाओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव शिक्षक आशुतोष कुमार ने रिकॉर्ड 28वीं बार रक्तदान किया वहीं राजीव रंजन ने 23 वीं बार रक्तदान किया। रक्तदाताओ ने कहा कि रक्तदान महादान है, हर स्वस्थ व्यक्ति को तीन महीनों के अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए , इससे कोई कमजोरी नही होती। मातृत्व फाउंडेशन के अध्यक्ष विकाश शर्मा ने बताया कि जिले में रक्तदान की कमी के चलते किसी की जान नही जाएगी। शहर में युवाओं की सैकड़ो फौज तुरंत किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान हेतु उपलब्ध हैं।रक्तदान करने वाले युवाओं में चंदन कुमार, सुधीर कुमार, दुर्गेश प्रियदर्शी, अर्जुन कुमार रहें । वहीं कई युवाओं का स्वास्थ्य कारणों से रक्त दान नही हो सका। मौके पर बिहार युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव, कुणाल शर्मा, सुधीर कुमार, सम्भु कुमार, राजीव कुमार, कौशल कुमार,विकाश शर्मा, अर्जुन कुमार मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें