22.5 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

ग्राम कंपलेक्स समाहरणालय भवन में आयोजित होगा महिला, सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं महिला राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 21जुलाई 2023 दिन शुक्रवार समय अपराहन 1:00 ग्राम कॉन्प्लेक्स समाहरणालय भवन जहानाबाद में महिला सशक्तिकरण विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। पहले यह कार्यक्रम दिनांक 22 जुलाई 2023 को आयोजित होनी था।अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। अब यह कार्यक्रम दिनांक 21 जुलाई 2023 को आयोजित हो रही है।
प्राधिकार सचिव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशन पर महिलाओं के संविधान में प्रदत मौलिक अधिकार ,मूल कर्तव्य, नीति निर्देशक तत्व ,संवैधानिक उपचार, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकार, गिरफ्तार एवं बंदी महिलाओं के अधिकार, महिलाओं से संबंधित अन्य कानून, राष्ट्रीय महिला आयोग ,एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के अंतर्गत प्रदत निशुल्क सहायता ,आदि अन्य विषयों पर जागरूकता के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में समाहरणालय के महिला पदाधिकारी ,कर्मचारी गण, पुलिस अधीक्षक के अधीन कार्यरत महिला पदाधिकारी एवं महिला पुलिस, जिला बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आईसीडीएस ,के अधीन कार्यरत आंगनबाड़ी सेविका ,सहायिका, तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक जीविका के के अधीनस्थ जीविका कर्मी ,आदि महिलाएं शामिल होगी। महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य कार्यक्रम निरंतर आयोजित की जा रही है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें