32.1 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

छत्रपति यादव महिलाओं ने किया स्मृति शेष कौशल्या देवी पर मल्यार्पण

*माई-बहिन मान योजना से सशक्त होगी महिला फिर विधायक बनने पर विधान सभा क्षेत्र के महिलाओं को मिलेगा प्रत्येक माह माई बहिन योजना का लाभ- छत्रपति यादव
महिलाओं ने किया स्मृति शेष कौशल्या देवी पर मल्यार्पण*
JNA/ अभिषेक राज
पत्रकार नगर, खगड़िया । अखिल भारतीय कांग्रेस के सदर विधायक छत्रपति यादव ने खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत सन्हौली ग्राम स्थित सूर्य मंदिर चौक, बावा डिपो कम्पाउन्ड में महिला संवाद का आयोजन किया गया । मंच संचालन कांग्रेस नेता विरेन्द्र मोहन झा ने किया । वहीं इस योजना के तहत महागठबंधन सरकार बनने पर हर जरूरतमंद महिला के खाते में हर महीने 2500 रुपये भेजे जाएंगे। पंजीकरण के लिए मिस्ड कॉल नंबर 8800023525 जारी किया गया है।कांग्रेस ने राज्य में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व राज्य महिलाओं को सशक्त करने के लिये कैंपेन लॉन्च किया है। खगड़िया विधान सभा में ‘माई बहिन मान योजना’ कैंपेन की औपचारिक शुरुआत की। इसका विधिवत पोस्टर भी आज जारी किया गया। उक्त वातें .कांग्रेस के सदर विधायक छत्रपति यादव ने कही । बोले,इस विधान सभा सभी महिलाओं से गारंटी फॉर्म भरवाया जा रहा है और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद हर जरूरतमंद महिला के खाते में हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी। बोले, फिर विधायक बनने पर विधान सभा क्षेत्र के महिलाओं को मिलेगा प्रत्येक माह माई बहिन योजना का लाभ । वहीं कांग्रेस के वरिष्ट नेता बिरेन्द्र मोहन झा ने कहा महिला संवाद में महागठबंधन के एमएलए ने इस अभियान से जुड़ने के लिये कांग्रेस संगठन नें एक मिस्ड कॉल नंबर 8800023525 भी जारी किया है जिसके तहत महिलाओं को पंजीकरण सन्न्हौली में किए जा रहे है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके भी इस योजना से जुड़ा जा सकता है। बोले, कांग्रेस नेतृत्व को भरोसा है कि हर महिला को सशक्त बनाने की इस महत्वपूर्ण योजना को घर घर ले जाने से बड़ी संख्या में आधी आबादी कांग्रेस के साथ जुड़ेगी। राजद नेता प्रकाश राम ने कहा कि महागठबंधन कार्यकर्ता, पदाधिकारी जिले के हर घर जाकर महिलाओं को इससे जोड़ें जा रहे हैं और फॉर्म भरवाये जा रहे हैं, सभी पंचायतों में इस योजना से महिलाओं को अवगत कराने के लिए महिला संवाद का भी आयोजन किया जा रहा है। समाजिक कार्यकर्त्ता दिनेश यादव, ,गुडु कुमार,उमेश यादव,युवराज,टुन्नी कुमार , पत्रकार चन्द्रशेखरम, निर्मल मिश्रा, बिजय सहनी, रविन्द्र कुमार दास,वार्ड सदस्य, गुंजन कुमारी, गीता देवी, सरिता देवी, नीलम देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने अपनी समस्या महिला संवाद में रक्खी जहां विधायक ने ऑन द स्पॉट कार्य को निवटाते हुए प्रशासन व सरकार से कार्य को अंजाम तक पहुँचानें का भरोसा दिए ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें