33.9 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

जमीअत उलेमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ह़ज़रत मौलाना सैयद महमूद असद मदनी के निर्देश पर कोशी कॉलेज में बृक्षारोपन किया 

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जमीअत उलेमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ह़ज़रत मौलाना सैयद महमूद असद मदनी के द्वारा देश व्यापी वृक्षारोपण आह्वान के उपरांत जमीअत उलेमा खगड़िया की ओर से भी हर साल की तरह इस साल भी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बार वृक्षारोपण कार्यक्रम कोशी कालेज खगड़िया के प्रांगण में मुख्य अतिथि प्राचार्य डा तौसीफ़ मोहसिन तथा विशिष्ट अतिथि डा हुमायूं अख़्तर की गरिमामय उपस्थिति में आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जमीअत उलेमा के ज़िलाध्यक्ष सैयद ख़ालीद नजमी तथा संचालन जिला जेनरल सेक्रेटरी क़ारी मोहम्मद सरफ़राज आलम के द्वारा किया गया। वृक्षारोपण पर बल देते हुए कहा गया कि मानव जीवन के लिए पेड़ पौधे का होना अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है। पेड़ पौधे द्वारा ही ऑक्सीजन प्राप्त होता है, जिससे मानव जीवन संभव हो पाता है । इसलिए हमारे लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। हमारा पर्यावरण संतुलन वृक्षों के द्वारा ही होता है। इन पेड़ों से हमें स्वच्छ हवा, लकड़ी, फल, ईंधन, सब्ज़ि और औषधी जैसी महत्वपूर्ण उपयोगी चीजें मिलती हैं। इन सभी लाभों के लिए हमें बहुत सारे पेड़ों की आवश्यकता है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में ज़िला उपाध्यक्ष प्रोफेसर मो मोहिउद्दीन व मास्टर अब्दुल गनी, ज़िला सचिव मास्टर अमजद नज़ीर, मास्टर अब्दुल वाजिद उपाधयक्ष सदर प्रखण्ड, कोशी कालेज के मोहम्मद अमजद के अलावा हाफ़िज़ मोहम्मद आरिफ़, हाफ़िज़ मोहम्मद मासुम पूर्व ईमाम जामा मस्जिद मेहसौरी, डा0 मो शाह आलम , मो0 सैफुल इस्लाम और एस0 एम0 तमीम ख़ालीद भी मौजूद रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें