जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख
*एआईसीसी की पर्यवेक्षक नीतू वर्मा, बिहार प्रदेश से नियुक्त पर्यवेक्षक विजय प्रताप एवं विश्वनाथ यादव शामिल हुए*
जहानाबाद बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक नीतू वर्मा ने कहा कि संगठन सृजन अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है और जहानाबाद में भी इसे प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रखंड, नगर, वार्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। बूथ स्तर तक संगठन सशक्त होगा तभी कांग्रेस मजबूत होगी। यह निर्देश राहुल गांधी जी एवं खड़गे जी के मार्गदर्शन में दिया गया है। बिहार में संगठन को नए स्तर पर सुदृढ़ करने के लिए जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटियों का गठन किया जाएगा तथा समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में जिला प्रवक्ता भूषण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राम प्रवेश ठाकुर, कन्हाई शर्मा, शाहिद अनवर, सिवली लुमानी, रफी साहेब, संजय यादव, हैदर बाबा, अशरफ साहेब, इकबाल साहेब, शाकिर आलम, धर्मेंद्र पांडे, इंद्रदेव कुमार, अरुण कुमार, अनिल सिंह, मो. इम्तियाज़ मो. कौसर, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


