22.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

जहानाबाद मे अपराधियों का ता॑डव : ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर किसान को उतारा मौत के घाट

जगदूत  न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

*जहानाबाद : जिले मे अपराधी इतना बेलगाम हो गए है कि पुलिस का न डर है और न भय*

आपको यहां बता दें कि एक घटना का पुलिस द्वारा उद्भेदन भी नहीं होता,तो दूसरी घटना का अ॑जाम अपराधी द्वारा देकर पुलिस को चुनौती देने में तनिक भी देर नहीं लगती।

ताजा मामला जिले के हुलासग॑ज थाना क्षेत्र से आया है, जहां बीते शनिवार की रात्रि में अपराधियों द्वारा एक किसान सह ब्यवसायी को घर से बुलाकर ताबड़तोड़ गोलियां से भून डाला।

बताया जाता है कि हुलासग॑ज थाना क्षेत्र के ग्राम खुदौरी निवासी स॑तोष शर्मा को ग्राम बेनीपुर के पास सड़क पर गोलियों से ताबड़तोड़ भून डाला और आराम से अपराधी भागने में सफल रहा। घटना करीब 10.30बजे की बताई गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने 112 नम्बर पर जानकारी दी। वही 112 नम्बर ने घटना की जानकारी तत्काल हुलास॑गज थाना को दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच पुलिस ने खुन से लथपथ को उठाकर पी एच सी हुलासग॑गज लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी बीते शनिवार की रात्रि करीब 12.30 बजे ज्योंहि मिली, तत्काल स्थानीय मुखिया मोकीनपुर र॑जीत कुमार को सुचित करते हुए घटना स्थल पर पहुंचा तो देखा कि एक आदमी खुन से लथपथ पड़ा है।

वही ग्रामीण द्वारा जानकारी मिली की करीब 10.30 बजे पांच छः फायरिंग की आवाज अचानक सुनकर गांव में खलबली मच गया । डर से सभी लोग घर में दुबक गए।

वही ग्रामीण द्वारा 112 पर किसी ने घटना की जानकारी दिया। वही उन्होंने बताया कि मुझे ज्योंहि घटना की सूचना प्राप्त हुआ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और खून से लथपथ आदमी की पहचान मुखिया र॑जीत द्वारा बताया गया कि घायल आदमी ग्राम खुदौरी निवासी स॑तोष शर्मा है। जिन्हें तत्काल पी एच सी हुलासग॑ज लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वही उन्होंने बताया कि रात्रि में शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद लाया।

मृतक के पिता रामचरित्र सिंह ने बताया कि मेरा पुत्र घर पर ही था,किसी ने फोन कर बुलाया,तो घर से कहकर गया कि कोई बाहर से आ रहा है। उससे मिलने जा रहा हूं। पर॑तु घर से करीब 4/5 किलोमीटर दूर बेनीपुर कैसे पहुंचा ,किसी को पता नहीं चल पाया।जब घटना की जानकारी हमलोगो को मिलते ही अस्पताल पहुंचा तो देखा कि मेरा पुत्र खुन से लथपथ मृत पड़ा है। जिसे अपराधियों ने करीब पांच गोली मारी है।

वही मृतक के परिजन भी कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं। घटना की सूचना पर घर में कोहराम मचा हुआ है, सभी लोगों को रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

वही थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। वही उन्होंने बताया घटना स्थल से एक 315 बोर की खोखा बरामद ‌हुआ है, तथा मृतक के मोबाइल जप्त कर लिया है। तथा छानबीन कर अपराधियों को गिरेबान में पहुंचने की कोशिश किया जा रहा है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें