34.5 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

जिनका नाम प्रारूप सूची में सम्मिलित नहीं है, वे अपने ईपिक संख्या के माध्यम से कारण सहित इस सूची में अपनी प्रविष्टि की जानकारी प्राप्त कर सकते

JNA/ संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रिट पीटीसन (सिविल) सं० (5) 640/2025 (एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म बनाम भारत निर्वाचन आयोग) में दिनांक 14.08.2025 को पारित न्यायादेश के यह सूचित किया जाता है कि वर्ष 2025 की निर्वाचक सूची (प्रारूप प्रकाशन से पूर्व) में जिन निर्वाचकों का नाम शामिल था, परंतु दिनांक 01.08.2025 को प्रकाशित प्रारूप सूची में सम्मिलित नहीं है, वैसे सभी निर्वाचकों की सूची विधान सभा एवं मतदान केन्द्रवार कारण सहित (मृत/स्थायी रूप से स्थानांतरित/अनुपस्थित/दोहरी प्रविष्टि) प्रकाशित कर दी गई है। यह सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार की वेबसाइट ceoelection.bihar.gov.in तथा जिला सीतामढ़ी की आधिकारिक वेबसाइट sitamarhi.nic.in पर उपलब्ध है। इस संबंध में जानकारी दी गई कि सभी निर्वाचक, जिनका नाम प्रारूप सूची में सम्मिलित नहीं है, वे अपने ईपिक संख्या के माध्यम से कारण सहित इस सूची में अपनी प्रविष्टि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बताया गया कि इसके अतिरिक्त, यह सूची सभी प्रखण्ड कार्यालयों, पंचायत कार्यालयों, नगर निकाय कार्यालयों एवं मतदान केन्द्रों पर भी प्रदर्शित की गई है, जहाँ से निर्वाचक अपनी प्रविष्टि से संबंधित सूचना प्राप्त कर सकते हैं। यदि कोई निर्वाचक प्रकाशित कारणों से असंतुष्ट है, तो वह अपने आधार कार्ड की एक प्रति के साथ अपना दावा प्रस्तुत कर सकता है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें