28.2 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

जिलाधिकारी रिची पांडेय के द्वारा पी०एच०ई०डी० के द्वारा विभिन्न योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई, समीक्षा के क्रम में दिए कई निर्देश

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट

सीतामढ़ी जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में पी०एच०ई०डी०, सीतामढ़ी के द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की अद्धतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तय विशिष्टियों एवं मानकों के अनुरूप हो। कार्य में कोताही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्धतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की एवं इस संबंध में आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि इलेक्शन के बाद पंचायत वार योजनाओं की न केवल समीक्षा की जाएगी बल्कि उनका औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। बैठक में कार्यपालक अभियंता पीएचईडी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें