41.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

जिला प्रशासन जहानाबाद के द्वारा प्रोटोकॉल उल्लंघन से संबंधित अपुष्ट एवं भ्रामक खबर के खंडन के संबंध में

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद यह ध्यान आकृष्ट कराना आवश्यक है कि वाणावर श्रावणी मेला, 2025 के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर मीडिया के कुछ माध्यमों में प्रोटोकॉल उल्लंघन से संबंधित बातें प्रचारित की जा रही हैं, जो तथ्यात्मक रूप से पूर्णतः निराधार हैं। जिला प्रशासन स्पष्ट रूप से यह अवगत कराना चाहता है कि वाणावर श्रावणी मेला, 2025 के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों, वरीय पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को समय पर विधिवत आमंत्रण पत्र प्रेषित किए गए थे। साथ ही कार्यक्रम की पूर्व सूचना एवं समुचित समन्वय सभी स्तरों पर सुनिश्चित किया गया था। उक्त उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन पूर्णत: निर्धारित सरकारी प्रोटोकॉल के अनुरूप, गरिमामय एवं व्यवस्थित ढंग से किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में किसी भी प्रकार की उपेक्षा अथवा अवहेलना नहीं की गई है। जिला प्रशासन मीडिया से यह अपेक्षा करता है कि जिला प्रशासन से जुड़े किसी भी बिंदु पर खबर अथवा प्रकाशन से पूर्व जिला प्रशासन का पक्ष आवश्यक रूप से प्राप्त करे, जिससे कि खबरों की सत्यता अक्षुण्ण रखी जा सके। जिला प्रशासन जहानाबाद सभी जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है और आप सभी को आश्वस्त करता है कि भविष्य में भी स्वस्थ परिपाटी का निर्वहन किया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें