41.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर व नर्सों गायब रहते हैं

*स्वास्थ्य केंद्र से गायब रहते हैं डॉक्टर व नर्स*

JNA/कौशल कुमार कि रिपोर्ट खगड़िया प्रखंड के रानी सकरपुरा पंचायत में अवस्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर व नर्सों की हमेशा अनुपस्थिति मिलती है! क्षेत्र के बीमार लोग जब भी अपने इलाज के लिये स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचते हैं तो डॉक्टर व नर्स नदारद मिलते हैं! क्षेत्र की एक बड़ी आबादी इस स्वास्थ्य केंद्र पर आश्रित है जिस कारण ग्रामीणों व क्षेत्र वासियों में स्वास्थ्य असुविधा को लेकर काफ़ी नाराज़गी देखने को मिल रही है! स्वास्थ्य केंद्र पंचायत के एक छोड़ पर होने की वजह से स्वास्थ्यकर्मी ग़लत फ़ायदा उठाते हैं! पंचायत के प्रतिनिधि व समाजसेवी युवाओं के द्वारा अनेक बार जिलाधिकारी को इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया जिसके फलस्वरूप आश्वासन तो मिला किंतु, समुचित समाधान नहीं हो पाया ! पंचायत प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से भाजपा के जिला स्तरीय नेता मनेंद्र कुमार, एबीवीपी के दक्षिण मीडिया सह प्रभारी अमन पाठक व युवा अंशु पाठक ने पुनः एक बार जिला के स्वास्थ्य विभाग व जिला के मुखिया से विभिन्न माँगों को रखा है जिसमें मुख्य रूप से जर्जर भवन के नवीनीकरण, उचित संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति व डॉक्टर, नर्सों की नियमित ड्यूटी शामिल है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें