33.9 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव चंदन कुमार ने 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों का लिया जायजा

JNA/अरुण वर्मा पत्रकार नगर, खगड़िया।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया द्वारा दिनांक 09 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट, खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट, गोगरी में किया जायेगा। उक्त बात की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के सचिव श्री चंदन कुमार द्वारा बताया गया कि दिनांक 09 मई 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों का जायजा लेने हेतु श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया श्री राजेश कुमार बच्चन के निर्देश पर सभी विभागों के पदाधिकारीगण, बैंक के शाखा प्रबंधकगण एवं न्यायिक पदाधिकारीगण की लगातार बैठकें आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 10 अप्रैल 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के सचिव श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न विभाग यथा बिजली विभाग, श्रम विभाग, वन विभाग, दूरसंचार, माप तौल विभाग, नगर परिषद एवं अन्य विभाग के पदाधिकारीगण की एक बैठक आहूत की गई, जिसमें उपस्थित पदाधिकारीगण से जानकारी ली गई कि उनके विभाग में सुलह योग्य कितने वादों को चिन्हित किया गया है और उन्हें निर्देशित किया गया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैसे पक्षकारों को जिनको अब तक चिन्हित नहीं किया गया है को चिन्हित करें, साथ ही वैसे चिन्हित पक्षकारों को यथाशीघ्र राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने हेतु अपने स्तर से भी सूचना देना भी सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सभी को अपने स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें