जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद*
21 अगस्त तक चलेंगी प्रतियोगिताएं*
जिला स्तरीय मशाल 2024 खेल प्रतियोगिताओं का आज शुभारंभ हो चुका है ।जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के द्वारा जहानाबाद के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित हो रहे खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मशाल झंडा उत्थान एवं आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारों का गुच्छा छोड़कर किया गया, जो उत्साह, आशा एवं नए संकल्प का प्रतीक रहा। सातों प्रखंडों से शामिल हो रहे खिलाड़ियों एवं तकनीकी विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा मार्च पास्ट कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी को सलामी दी गई।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के द्वारा खिलाड़ियों एवं तकनीकी विशेषज्ञ शिक्षको को संबोधित करते हुए विभिन्न चरणों यथा विद्यालय स्तर ,संकुल स्तर एवं प्रखंड स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर आज जिलास्तर के गेम्स/प्रतिस्पर्धा में शामिल होने पर खिलाड़ियों को बधाई दी गई एवं खिलाड़ियों के जिजीविषा तथा प्रतिस्पर्धी मूल्य को सराहा गया। प्रतिभा खोज के इस अति महत्वपूर्ण आयोजन में तकनीकी शारीरिक शिक्षकों के योगदान को भी जिला पदाधिकारी ने सराहा। साथ ही आज और आगामी दो दिवसों अर्थात 21 अगस्त तक चलने वाले प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को पूरी क्षमता के साथ प्रतिस्पर्धा करने का आह्वान किया गया, जिससे कि जिला स्तरीय मंच पर सफलता पाने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले मशाल 2024 प्रतियोगिता में जिला का नाम रौशन करें। बच्चों को इस स्तर तक पहुंचने पर बधाई के साथ जिला पदाधिकारी के द्वारा उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए जीत के शुभकामनाएं भी दी गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा भरोसा जताया गया कि प्रतिभा खोज के माध्यम से किया जा रहे हैं प्रयासों से हमारे बच्चे राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं में भी जिला एवं राज्य को अग्रिम पंक्ति में लाने में अवश्य सक्षम होंगे। इस अवसर पर युवा खिलाड़ियों को नशा मुक्ति का मंत्र भी दिया गया ।जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी को नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़कर नशा मुक्ति के तरफ कदम बढ़ाने हेतु शपथ दिलाई गई। आज विभिन्न प्रखंडों से 210 खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा में भाग लिया।
आज के उद्घाटन सत्र में अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिंहा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिंहा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री मनीष चंद्र चौधरी,जिला शिक्षा पदाधिकारी,श्रीमती सरस्वती कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ,श्रीमती शिल्पी आनंद वरीय उप समाहर्ता, सुश्री होमा इरफान एवं सुश्री नेहा कुमारी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी के द्वारा पूरे कार्यक्रम का संयोजन किया गया।
मशाल 2024 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एकल गेम्स में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को क्रमशः 2500 रुपए , 1500 रुपए एवं 1000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जा रही है ,वहीं टीम श्रेणी में टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को विजेता टीम के तौर पर 2500 रुपए प्राप्त होंगे जबकि उपविजेता टीम के प्रति खिलाड़ी को 1500 रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जा रहे हैं।
कल यानी 20 अगस्त को साइकिलिंग एवं कबड्डी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। आज के एथलेटिक्स एवं फुटबॉल खेल विधा में खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा की एवं अंतिम परिणाम निम्नवत है:


