जगदूत न्यूज रोहतास से संदीप भेलौरी कि रिपोर्ट रोहतास जिले के मांझर कुंड के पहाड़ी जंगली इलाके में अचानक भीषण आग लग गई।
इस आग लगी की घटना में सैकड़ो से अधिक पहाड़ी जंगल में लगे पेड़ पौधे जलकर राख हो गए। रोहतास जिला वन विभाग के क्षेत्र में लगी इस आग से पहाड़ी इलाकों में अपरा तफरी मचा रहा। आग देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया।लेकिन वन विभाग के कर्मी आग लगी की घटना के तीन घंटा तक कोई शुद्धि नहीं ली। जिससे आम जनों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है। लोगों का कहना है कि वन विभाग इस आग लगी की घटना को रोकने का प्रयास नहीं किया।जिससे आग की लपेट बढ़ती गई और जंगली पहाड़ी क्षेत्र में पेड़ पौधे को अपने आगोश में ले लिया। काफी देर के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास में जुटी है।लेकिन अब तक पूर्ण रूप से आग पर काबू नहीं पाया।