जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ आरक्षी सज्जन कुमार एवं आरक्षी विक्रम कुमार आज़ाद द्वारा स्टेशन ड्यूटी के दौरान समय करीब 15:30 बजे एक नाबालिक बच्चा को खगड़िया स्टेशन पर संदिघ अवस्था में अकेले यात्रियों से भीख मांगते हुए पाया गया। पूछ- ताछ किया गया तो बच्चा ने अपना नाम व् पता- चाम्प राज, उम्र- 07 वर्ष, पिता-मोहम्मद इजराईल, माता- शकीना, घर-बछौता, वार्ड नंबर-3, थाना- मोरकाही, जिला- खगड़िया बताया । खगड़िया स्टेशन पर आकर यात्रियों से भीख मांगने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पूछ-ताछ करने पर यह भी ज्ञात हुआ कि यह बच्चा पहले भी खगड़िया स्टेशन पर कचडा चुनते हुए रेस्कियु किया गया था । यह बच्चा बार-बार खगड़िया स्टेशन पर आकर कचडा चुनने तथा भीख मांगने का काम कर रहा है। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसके माता-पिता बहुत ही लापरवाही एवं गैर जिम्मेदार है। तत्पश्चात उक्त बच्चा को आरपीएफ पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया । उक्त बच्चा के उज्जवल भविष्य हेतु देख-रेख के लिए बाल देख-रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया को सुपुर्द किया गया है । अतः उक्त बरामद दोनों लड़का को आवशयक करवाई हेतु आप श्रीमान को सुपुर्द किया।
खगड़िया आरपीएफ ने एक संदिग्ध हालात में बच्चा को देखे,चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


