23 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

डीलर पति शराब बंदी का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं

*डीलर पति का जाम छलकाते फोटो वायरल, उठ रहे हैं कई सवाल सवाल*
 JNA नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर (खगड़िया): थाना क्षेत्र के इतमादी पंचायत के स्वर्णपुरी गांव के जन वितरण प्रणाली विक्रेता कल्याणी कुमारी के पति मुकेश कुमार का जाम छलकाते फोटो तेजी से वायरल हो रहा है यह तस्वीर करीब एक वर्ष पुरानी बताई जा रही है हालांकि वायरल फोटो की जगदुत टीम पुष्टि नहीं करता है जिससे शराबंदी की पोल खुलती नजर आ रही है लोग तरह तरह की चर्चा करते कहा डीलर पति शराब बंदी का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं उपभोक्ता के मुताबिक डीलर पति द्वारा राशन वितरण में जमकर धांधली पर बरतते हुए प्रति यूनिट 1 किलोग्राम राशन कार्ड कर देता है, कई मृत्यु वाले उपभोक्ताओं के नाम से भी राशन का उठाव कर राशन का बंदरबांट किया जाता है, और तो और सबसे हैरत की बात है। अनुज्ञप्ति पर गोदाम किराए दुकान का है और डीलर विभागीय पदाधिकारी को प्रभाव में लेकर अपने मन से करीब 3 वर्षों से पीडीएस दुकान का संचालन अपने घर पर से करता है। इस दौरान डीलर द्वारा जमकर कालाबाजारी की जा रही है, अनाप-शनाप रुपया आने के कारण डीलर पति शराब के नशे में चूर रहना इसकी आदतों में सुमार हो गया है । फोटो वायरल होने बाद अब सबकी निगाहें पुलिसिया कार्रवाई पर टिक गई है।
थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया फोटो का सत्यापन किया जा रहा है जांच बाद किसी भी सूरत पर आरोपित को बक्सा नहीं जाएगा। अब ऐ देखना नजमी बनता है बेलदौर पुलिस कब तक में गिरफ्तार कर पति हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें