37.2 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

डॉ अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर निकाला जाएगा संविधान बचाओ मार्च:बबलू मंडल

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश पर आगामी 06 दिसम्बर 2023 को भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 67 वें महापरिनिर्वाण दिवस समारोह के अवसर पर जिला जनता दल यूनाइटेड के द्वारा कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय से संविधान बचाओ मार्च निकाला जाएगा जो अम्बेडकर पथ- सदर अस्पताल रोड, राजेन्द्र चौक एवं एम जी मार्ग होते हुए बलुआही स्थित अम्बेडकर भवन में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी।उक्त बातें गुरूवार को जदयू कार्यालय में पार्टी के प्रमुख साथियों की उपस्थिति में जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा और भाजपानीत केंद्रीय सरकार के द्वारा लगातार संविधान बदलने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।उनके द्वारा संवैधानिक मूल्यों का मान मर्दन किया जा रहा है ।भाजपा के ऐसे नापाक इरादों और हरकत से देशवासी काफी आहत व चिंतित हैं।आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
मौके पर जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष रामविलाश महतों,महासचिव अनुज कुमार शर्मा,चन्देश्वरी राम,मो0 जुबैर आलम ,सदर प्रखण्ड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, मानसी प्रखण्ड के अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,पंकज कुमार चौधरी,शंकर कुमार सिंह,प्रमोद सिंह महंथ ,बरूण कु सिंह, मो0 इम्तियाज खाँ,अजय कुमार, विकेश कुमार, लालकिशोर साहु एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि दर्जनों पार्टी के साथी उपस्थित थे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें