41.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

बिहार सरकार सनातन धर्म विरोधी, अभाविप

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद आज अखिल भारतीय विधार्थी परिषद, जहानाबाद नगर इकाई द्वारा काको मोड़ के समीप बिहार सरकार द्वारा हिन्दू त्योहारों के दिन छुट्टी रदद् करने के विरोध में एवं हर निर्णय के उपरांत अगले ही दिन बदलने जैसी अनेको घटना को लेकर बिहार सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2024 में होने वाले विद्यालय की छुट्टियों में तुष्टिकरण किया गया है। विद्यालय में शिवरात्रि, रामनवमी, जन्माष्टमी, रक्षाबन्धन, जिउतिया समेत कई त्योहारों की छुटियां रद्द कर दी गई है। वंही दूसरी तरफ ईद-मुहर्रम की छुटियाँ पहले से ज्यादा कर दी गई हैं। बिहार प्रान्त सदैव परंपरा के साथ चलने वाला प्रान्त है। बिहार सरकार के इस तरह के तुगलकी फरमान सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। समाज मे एकता, समरसता एवं सौहार्द को खत्म करने के लिए ऐसा निर्णय लेना या सोचना ही मूर्खता है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिहार ने इस कलेण्डर एवं फैसले का पुरजोर विरोध किया है। नगर मंत्री शुभांकर कुमार ने कहा है कि बिहार में कार्यरत शिक्षकों में लगभग आधी संख्या महिलाओं की है। महिलाएं इन त्यौहारों में उपवास पर रहती हैं। ऐसे फैसले समाज के हित में हो नहीं सकती। इस प्रकार के निर्णय से सम्पूर्ण बिहार के शिक्षकों एवं समाज में काफी रोष है। बिहार सरकार के अंदर बैठे प्राधिकार के सदस्य ऐसे अमानवीय निर्णय ले रहे हैं जिसको आए दिन बदलना पड़ता है। समाज में एकता एवं भाईचारे को खत्म करने के लिए ऐसे निर्णय बिहार सरकार ले रही है। इस तरह के निर्णय सीधे हिंदू विरोधी सरकार होने का परिचायक है। आगामी चुनाव को देखते हुए ऐसे निर्णय वोट बैंक के लिए की जा रही है।अविलंब बिहार सरकार के शिक्षा विभाग को यह अमानवीय फैसला समाजहित में वापस लेना चाहिए। जिस प्रकार से लगातार बिहार में फल-फूल रहे अपराध ओर अपराधी, बालू तस्कर, लूटकांड-हत्या, बलात्कार, बढ़ते नशाखोरी को रोकने में सरकार विफल साबित हो रही है वैसे ही अब शिक्षा क्षेत्र में अमानवीय फैसले लेना ओर फिर बदलना यह दिवालियापन को दर्शाता है। सरकार को अपने विफलता को स्वीकार करते हुए नैतिकता के तौर पर इस्तीफा दे देना चाहिए।वही जहानाबाद नगर सह मंत्री विष्णु शंकर ने कहां कि बिहार सरकार हिन्दू विरोधी है बिहार कि वर्तमान सर दृष्टीकरण कि राजनीति कर रही है। नितिश कुमार कि सरकार वोट बैंक कि राजनीति कर सभी धर्मो को बांटने का काम कर रही है जो निंदनीय है। बिहार सरकार को अपनी फैसले को वापस लेना होगा।इस मौके जिला संयोजक गोपाल शर्मा ,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुरजीत कुमार , कॉलेज उपाध्यक्ष कुश कुमार, कॉलेज मंत्री शुभम ,कॉलेज सह मंत्री हिमांशु कारण , अमर कुमार ,अर्पित कुमार, हर्ष कुमार आदि मौजूद रहें।,

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें