जगदूत न्यूज़ हाजीपुर से संदीप कुमार भेलोरी कि रिपोर्ट
मुख्यालय हाजीपुर के द्वारा अवैध टिकटों के कारोबारियों के धर पकड़ हेतु निर्देशित अभियान के अनुपालन में व.मं.सु.आ. पंडित दीनदयाल उपाध्याय महोदय के आदेश के पर आज दिनांक:- 07/09/2023 को निरीक्षक राम विलास राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक निशांत कुमार, स.उ.नि.-मनोज कुमार चौधरी, आरक्षी- उमेश कुमार सिंह, आरक्षी- सम्मी कुमार, आरक्षी पंकज कुमार सभी रे.सु.ब. पोस्ट डेहरी ऑन सोन, एवम अ.आ.शा./गया के स.उ.नि.- अनिल कुमार चौधरी के एक विशेष टीम के द्वारा स्थानीय थाना तिलौथू के सहयोग से तिलौथू बाजार स्थित राज डॉट कॉम दुकान के ठीक ऊपर फिनो पेमेंट बैंक नामक दुकान पर छापामारी कर उक्त दुकानों पर मौजूद दुकान के संचालक कुमार रवि भूषण ऊर्फ दिलीप कुमार, उम्र 43 वर्ष, पिता मेघ नारायण प्रसाद गुप्ता, ग्राम + थाना तिलौथू, जिला रोहतास बिहार को तथा तिलौथू बाजार जगदेव चौक स्थित मंगलम कंप्यूटर सेंटर नामक दुकान पर छापामारी कर उक्त दुकानों पर मौजूद दुकान के संचालक प्रमोद कुमार राम, उम्र 29 वर्ष, पिता लालन राम, ग्राम जयनगरा, थाना तिलौथू, जिला रोहतास बिहार को अवैध टिकटों के व्यापार में लिप्त पाए जाने पर मौके की विधिक कार्रवाई के उपरांत गिरफ्तारी के नियमों का पालन करते हुए गिरफ्तार कर रे.सु.ब. पोस्ट-डेहरी ऑन सोन में लाया गया जबकि एक अन्य कारोबारी दीपक कुमार मौके से फरार हो गया जो मामले में का अभियुक्त है।संबंधित धारा में मामला पंजिकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा को समय से माननीय न्यायालय रेलवे गया को अग्रसारित किया जाएगा।
तिलौथू बाजार के दो अवैध रेलवे टिकट कारोबारी चढ़े रेलवे सुरक्षा बल के हत्थे
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


