जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
जहानाबाद के मोदनगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम थाना बिगहा निवासी सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय भिंटियां (जहानाबाद) के प्रधानाध्यापक आदरणीय नीरज कुमार जी के पिता जी स्मरणीय रघुनंदन पासवान (से०नि०, प्र० स० ,भविष्य निधि कोषांग) का लंबी आयु के कारण दिनांक 2 अगस्त 2023 को देहांत हो गई थी। जिनकी श्रद्धांजलि सभा आज दिनांक 13 अगस्त 2023 को थाना बीघा गांव में आहूत की गई। जिसमें भाग लेकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए एससी /एसटी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी, जिला सचिव रामजीवन पासवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद, राम सिहासन दास एवं डॉ अशोक पासवान जी, समेत सैकड़ों लोग थे। तदोपरांत 2 मिनट के मौन रखकर आदरणीय स्मरणीय रघुनंदन पासवान जी के महान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए तथागत बुद्ध का प्रार्थना की गई, उक्त मौके पर एसी/एटी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा की आदरणीय स्मरणीय रघुनंदन पासवान जी एक कर्तव्यनिष्ठ ,ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले व्यक्ति थे इनकी उच्च विचार और सादा जीवन था, समाज के प्रति भी इनकी अच्छी सोच थी ,और इनके पुण्य प्रताप से इनके पुत्र -पुत्री भी अच्छे पद पर कार्यरत हैं ,जो इनकी महानता को प्रदर्शित करता है, वास्तव में ऐसे व्यक्ति की पूजा होनी चाहिए, तथा अंधविश्वास और पाखंड से दूर रहना चाहिए ।और जिनकी बदौलत समाज, परिवार आगे बढ़ता है, सही मायने में उनकी ही पूजा होनी चाहिए ।


