28.5 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

दम्पति बिमला देवी रामलखन पौद्दार मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखण्ड स्तरीय चौथा रामभक्त दम्पति बिमला देवी रामलखन पौद्दार मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न। मोनु कुमार प्रथम, सोनाली कुमारी द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे उमा कुमार। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के तत्वावधान में चौथा रामभक्त दम्पति बिमला देवी रामलखन पौद्दार मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता आज मानसी के जी डी ऐकेडमी में अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त के नेतृत्व में सम्पन्न कराया गया। खेल के मुख्य निर्णायक सिनियर नेशनल आर्बिटर केशव कुमार यशवन्त ने बताया कि कुल तीस खिलाड़ियों के बीच पांच राउंड का खेल कराया गया , जिसमें कि मोनु कुमार ने पांच मैच में पांच जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनाली कुमारी और उमा कुमार ने चार अंक प्राप्त कर दुसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अमन कुमार, रमन कुमार, सौरभ कुमार और संस्कार संगम ने भी चार चार अंक प्राप्त करने के बाद बकल्स कम होने की वजह से क्रमशः चौथा, पांचवा, छठा और सातवाँ स्थान प्राप्त करने में सफल रहें। प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त और नशा मुक्त भारत के जिला सचिव अजित कुमार सिंह ने विधिवत शतरंज की चाल चलकर उद्घाटन किया। एक से ग्यारह स्थान प्राप्त करने बाले खिलाड़ी को मेडल और सभी तीस प्रतिभागी को पाठ्य सामग्री देकर अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि साक्षरता योद्धा तेजनारायन यादव और विशिष्ट अतिथि ग्राम स्वराज संघ छोटी बलहा के अध्यक्ष संतोष कुमार थें। सम्मानित लोगों में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामविनय यादव, शिक्षक अरबिंद कुमार, देवशरण यादव, विद्यानंद यादव, सिकन्दर यादव, अमिताभ कुमार निराला, इन्द्र शेखर पंडित, निभा देवी, रीति प्रिया सहित खिलाड़ीगण मौजूद थें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें