28.5 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

नीतीश कुमार की नीतियों से प्रभावित होकर जिला पार्षद प्रियंका सहित कई लोग जदयू में हुए शामिल

*सरकार की प्रतिबद्धता और जनसमस्याओं के समाधान पर आमजन जता रहे विश्वास: महेश्वर हजारी*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जनता दल यूनाइटेड की बढ़ती लोकप्रियता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनहितकारी योजनाओं पर विश्वास जताते हुए आज खगड़िया जिले के जिला परिषद सदस्या प्रियंका देवी एवं उनके पति समीर सदा सहित विभिन्न पंचायतों और गांवों से दर्जनों लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जिला अतिथि गृह के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विश्वास जताया कि नीतीश कुमार ही बिहार की जनता की समस्याओं का वास्तविक समाधान करने वाले एक मात्र नेता हैं। इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष ने नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह साबित करता है । कि जनता आज भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और सुशासन पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प है। विकास के साथ न्याय”, और इसी लक्ष्य के लिए पूरी पार्टी एकजुट होकर काम कर रही है।नव–शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे जदयू के संगठन को मजबूत करने और हर घर तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।एनडीए नेताओं ने मंत्री एवं प्रियंका का किया। भव्य स्वागत- अभिनंदन, बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी का शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में शिक्षा विभाग द्वारा अनुकंपा आधारित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में भाग लेने हेतु जिला अतिथि गृह पहुंचे। जहां जदयू एवं भाजपा के नेताओं ने उनका भव्य स्वागत सम्मान और अभिनन्दन किया। मौके पर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 03 की जिला परिषद सदस्या प्रियंका देवी एवं उनके पति समीर सदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में विश्वास रखते हुए अपने दर्जनों समर्थकों के साथ प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी तथा जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के समक्ष जदयू में शामिल हुए। उनके शामिल होंने पर उपस्थित जदयू नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत सम्मान किया।मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत एवं जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु मंत्री को संयुक्त रूप से पत्र सौंपे।वन था स्पाट पत्र के आलोक में मंत्री महेश्वर हजारी ने त्वरित एक्शन लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिया।जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, भाजपा जिला मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्यों में नीलम वर्मा एवं अनुराधा कुमारी कुशवाहा, जदयू जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, जिला महासचिव राजीव रंजन, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, भाजपा जिला महामंत्री डॉ इन्दूभूषण कुशवाहा,पंकज कुमार उर्फ पिंकू सिंह मुखिया, युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, हर्षवर्धन कुशवाहा, बेलदौर विधानसभा महिला प्रभारी पार्वती देवी, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, पंकज कुमार चौधरी, जयप्रकाश मौर्य, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत कुमार छोटू सिंह,हरेराम पासवान एवं गंगाधर सिंह आदि एनडीए के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें