30.1 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

पट खुलते ही मां भवानी के भक्तों व श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ -लगाने लगे जयकारा

जगदूत न्यूज छपरा से जगदीप कुमार की रिपोर्ट

छपरा जिला के गड़खा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार से पूरी तरह यहां का वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और भक्ति गीत की धुन सुनाई देने लगी।आपको बताते चले कि सप्तमी को मां दुर्गा का पट खुलते ही भक्तों व श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्ति का यही नजारा हर पूजा पंडालों के सामने है। विशेष कर गरखा में लगभग दर्जनों जगह मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा और अर्चना की गई है। सभी जगह विशेषकर चिरांद रोड और अन्य मुख्य मार्ग में मेला भी लगा हुआ है। तो वही इस मेले में खाने-पीने व प्रसाद व पूजा सामग्री बिक रहीं हैं। चाय-पान, मिठाइयों व खिलौनों आदि की कई दुकानें लगी हैं। मिठाइयों व खिलौनों आदि की दुकानों पर बच्चों व अभिभावक महिला-पुरुषों की भीड़ है। मेला का पहला दिन होने की वजह से आज कुछ ज्यादा ही आकर्षण है।यूं तो गरखा प्रखंड के कई गांवों व ग्राम पंचायतों में भी पूजा स्थल व पंडालों में सांस्कृतिक व नृत्य आदि के कार्यक्रम को रखा गया है। तो वही सभी पूजा पंडालों में सजावट व रौशनी से पूजा स्थल व पंडाल जगमगा रहे हैं।

इस गरखा प्रखंड में मुख्यतः चिरांद रोड ,छपरा रोड,बसंत रोड, रेवा रोड,और खुदाई बाग रोड में विभिन्न दुर्गा पूजा समिति अपने अपने अनुसार भव्य तरीके से अपने अपने मॉडल के पंडाल व सजावट आदि के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया गया है।
आपको बताते चले कि स्थानीय थाना गरखा की प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा प्रत्येक पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किया गया है।तो वही विभिन्न मंदिरों के पास प्राथमिक उपचार और एंबुलेंस तक की व्यवस्था करवा दी गई है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें