25.1 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

परबत्ता प्रखंड के प्रज्ञा कुमारी व सर्वज्ञा कुमारी ने मेडिकल परीक्षा में सफलता हासिल की है

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से हरिशेखर कुमार यादव ब्यूरो चीफ परबत्ता खगड़िया परबत्ता प्रखंड के खजरैठा पंचायत के सरपंच भवेश कुमार उर्फ बबलू एवं भूतपूर्व सरपंच रूपम कुमारी की दोनों पुत्री प्रज्ञा व सर्वज्ञा कुमारी ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद के तरफ से बिहार इंटर पारामेडिकल परीक्षा में सफलता हासिल की है। दोनों उच्च विद्यालय मथुरापुर से मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास कर पारा मेडिकल परीक्षा की तैयारी घर पर ही रहकर सेल्फ स्टडी के तहत शुरू किया था। तथा कड़ी व कठोर मेहनत के बाद इस मुकाम पर सफलता प्राप्त की है। इस सफलता पर लोगों ने दोनों छात्रा को शुभकामनाएं दी है। वही भरसो पंचायत अंतर्गत थेभाय गांव निवासी चक्रधर ठाकुर और रीना देवी की पुत्री मौसम कुमारी ने भी पारामेडिकल परीक्षा में बाजी मारी है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें