25.1 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

पीड़ित के आवेदन पर डीआईजी ने एसपी को त्वरित कारवाई करने का दिया आदेश

*कहा पुलिस ने किया अशोभनीय गैर संवैधानिक कार्य, बचाने वालों पर भी होगी कारवाई*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी थानाध्यक्ष निलेश कुमार एवं उनके अधीनस्थ अधिकारी द्वारा जबरन ट्रेक्टर को लुटने के मामले में पीड़ित परिवार ने बेगुसराय डीआईजी बाबु राम से मिलकर मानसी थानाध्यक्ष के क्रिया- कलाप में शिकायत किया। शिकायतकर्ता अनिल कुमार सिंह के आवेदन पर डीआईजी बाबु राम ने खगड़िया एसपी से फोनकर जानकारी लिया एवं मानसी थानाध्यक्ष सहित संबंधित पुलिस पदाधिकारी पर त्वरित कारवाई करने को कहा।बाबु राम ने कहा की कोई भी पुलिस पदाधिकारी किसी से खासकर किस्त पर उपलब्ध कराये मोटरवाहन को जब्त नहीं कर सकता है। पीड़ित ने कहा की थानाध्यक्ष के सह पर पुलिस सहायक निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह ने मेरा ट्रेक्टर को लुट लिया जो हाईकोर्ट के आदेश का अवहेलना है। लगाये गये आरोप को डीआईजी ने गंभीरता से अवलोकन कर माना की पुलिस किसी के आवेदन देने पर मोटरवाहन को जब्त नहीं कर सकता है, इसके लिए न्यायालय प्रक्रिया से आना होगा। पीड़ित ने कहा की मानसी पुलिस की क्रिया- कलाप सही नहीं है। इधर डीआईजी बाबु राम ने एसपी को साफ तौर पर कहा की पुलिस की यह प्रक्रिया गलत है उन्होंने त्वरित कारवाई करने का आदेश जारी किया है। वहीं डीआईजी ने एसपी से पुछा की अभी तक इस मामले में किया कारवाई हुई तो एसपी ने कहा की खगड़िया डीएसपी को जांच का जिम्मा दिया गया। जिससे डीआईजी असंतुष्ट दिखे।बाबु राम ने कहा की इस कार्य में जो लापरवाही मानसी थानाध्यक्ष द्वारा बरती गई बचाने वाले को बख्शा नहीं जायेगा। इधर कई लोगों ने भी मानसी थानाध्यक्ष निलेश कुमार के क्रिया- कलाप से डीआईजी को अवगत कराते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग किया जहाँ डीआईजी बाबु राम ने कार्यवाही करने का हर संभव भरोसा दिया । आपको बतातें चलें की मानसी थानाध्यक्ष निलेश कुमार के आदेश पर सहायक अवर निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह ने मानसी थाना क्षेत्र के व्यख्तियारपुर गाँव एन एच एकतीस मार्ग के पास अनिल कुमार सिंह के साला के बासा पर कार्य हेतु रखे गये ट्रेक्टर को लुट लिया। ओर ट्रेक्टर अब तक गायब है।वहीं डीआईजी से मिले कई लोगों ने डीआईजी को बताया की मानसी थानाध्यक्ष निलेश कुमार के सह पर क्षेत्र में शराब तस्करी, स्माइक का तस्करी एवं गांजा का तस्करी जोरों पर है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें