25.1 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

यात्रियों से बदतमीजी कर पैसा मांग रहा था, किन्नर को आरपीएफ पुलिस ने किया गिरफ्तार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ जवानों के द्वारा किन्नर को किया  गिरफ्तार , किन्नर के द्वारा हर दिन के तरह हर गाड़ी में बदतमीजी के साथ जब पैसा वसूलने के जुर्म खगड़िया आरपीएफ पुलिस ने दो किन्नर को किया गिरफ्तार , बताते चलें कि समय करीब 19:50 बजे मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष सोनपुर से रेल मदद 139 पर यात्री द्वारा किया गया एक शिकयत प्राप्त हुआ कि गाड़ी संख्या 13227 अप में एक यात्री से किन्नर द्वारा अनाधिकृत रूप से भीख मांगते हुए बदतमीजी किया गया है । उक्त सूचना के अवलोकन में मैं निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम शिकायतकर्ता सुनील कुमार से मोबाइल पर संपर्क कर मामले की जानकारी लिया तो ज्ञात हुआ कि उक्त यात्री गाड़ी संख्या 13227 सहरसा राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस से सहरसा से बेगूसराय यात्रा कर रहे थे । गाड़ी खगड़िया से खुलने के पश्चात उनके जनरल कोच में दो किन्नर प्रवेश किए तथा यात्रियों से बदतमीजी कर पैसे की मांग करने लगे, इसी क्रम में शिकायतकर्ता से भी पैसे की मांग किया , शिकायतकर्ता द्वारा नहीं देने पर एक किन्नर द्वारा उसके साथ काफी बदतमीजी किया , जिसका शिकायतकर्ता द्वारा वीडियो भी बना लिया गया था । उक्त वीडियो मंगाकर दोनों किन्नर का छानबीन किया गया तथा उनकी पहचान कर स्टॉफ सहायक उप निरीक्षक रणवीर कुमार एवं आरक्षी विक्रम कुमार आजाद के साथ खगड़िया स्टेशन में छान बीन शुरू किया तभी समय करीब 20:15 बजे दोनों किन्नर को खगड़िया स्टेशन प्लेटफार्म संख्या एक के पश्चिमी छोर माल गोदाम के पीछे छुप कर बैठा हुआ पाया जिन्हे घेर कर मौके पर पकड़ लिया गया । दोनों से पूछताछ करने पर अपना नाम और पता (1) करीना किन्नर, पिता विपिन कुमार (2) छोटी किन्नर , पिता विनोद पासवान दोनो का घर सन्हौली खगड़िया बताया दोनों को वीडियो दिखाकर पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि उसने आज उक्त गाड़ी में चढ़ा था और यात्रियों से बदतमीजी कर पैसा मांग रहा था । तत्पश्चात दोनों को अपराध का कारण बताते हुए समय 20:30 बजे आरपीएफ हिरासत में लिया गया तथा पोस्ट लाकर दोनों के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 144(b),145 के तहत मामला दर्ज किया गया l इसकी सूचना शिकायतकर्ता को भी दे दी गई । शिकायतकर्ता ने आरपीएफ द्वारा किए गए इस त्वरित कार्रवाई पर काफी खुशी जाहिर की और उन्होंने आरपीएफ खगड़िया समुचित पुलिस स्टाप को धन्यवाद दिया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें