JNA मिथलेश भागत पुर्णिया।आपका पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र देश भर में सबसे पिछड़ा है और अपने ये सोचा है ये क्यों है ?
जब से आपके नेता असंख्य लोगों के सेवक श्री पप्पू यादव जी पूर्णिया से गए, उसके बाद से पूर्णिया की दशा क्या बनाकर रखी है, ये तो आप जानते हैं। कुछ नए लोगों को इसका अंदाजा यकीनन नहीं होगा। ऐसे युवा साथी अपने घर के बड़ों से पूछ लें कि जब आदरणीय श्री पप्पू यादव जी जब यहाँ सांसद थे, तब उन्होंने किस तरह से पूर्णिया को अलग पहचान दिलाने के लिए कार्य किये। लेकिन विगत दिनों जो भी जनप्रतिनिधि आये, उन्होंने आपको ही भुला दिया और आप सबों के लिए दिल्ली – पटना में कोई आवाज तक नहीं उठाते।
इसलिए आज एक बार फिर से पूर्णिया को बेटे की जरूरत है और वे बेटे हैं – श्री पप्पू यादव जी, जो पूर्णिया समेत सभी लोगों की मदद बिना किसी जाति पात के करते रहे हैं। वे सेवक हैं। लेकिन जरा ये सोचिये कि वे बिना किसी पद पर रहे अगर पूरा प्रदेश घूमकर लोगों की सेवा कर सकते हैं। अन्याय के खिलाफ लड़ सकते हैं। गरीब और मजलूमों की आवाज बन सकते हैं। तो जब उन्हें आपका आशीर्वाद मिलेगा तो वे आपके लिए क्या कुछ नहीं कर पायेंगे। आज ये समझने की जरूरत है। और सवाल पूर्णिया और आपके बच्चों के भविष्य का है।
इसलिए मैं आग्रह करूंगा कि अपने बेटे को चुने। बेटे को बेटे का फर्ज निभाने से ना रोकें। आपके बेटे का जिसने दुनिया के सामने अपमान किया है, उसको सबक सिखाएं और इसके लिए आपको उनके हाथ को मजबूत करना होगा। इसलिए उन्होंने अपने फर्ज को निभाने के लिए आप सबों की उम्मीद बनने का फैसला किया।
और अब 4 अप्रैल को वे अपना पर्चा दख़ल करेंगे, जिसमें आप सभी को लोकसभा में होने वाले महत्वपूर्ण नामांकन कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता है। यह नामांकन कार्यक्रम हमारे लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है, और यह पूर्णिया का, पूर्णिया के लिए पूर्णिया वासियों का भवष्य तय करेगा।लोकसभा चुनाव पूर्णिया की जनता के आवाज को सुनने और प्रतिनिधित्व करने का महत्वपूर्ण मंच है। इसलिए, मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि आप अपने मूल्यवान मत को साझा करने के लिए इस नामांकन प्रक्रिया में भाग लें। और अपने बेटे को विजयी बनाने का आशीर्वाद दें। उक्त जानकारी अजय जायसवाल निजी सचिव ने दी।


