*अमित भास्कर बचपन से हीं सेवा और संघर्ष के क्षेत्र में आगे बढ़ कर भागीदारी निभाते थे*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत मानसी अंतर्गत खुटिया निवासी दिवंगत समाजसेवी अमित भास्कर के याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर जिले के विभिन्न हिस्सों से आए समाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। ज्ञातव्य हो कि बीते 21 मार्च को मानसी के समाजसेवी अमित कुमार भास्कर का असामायिक निधन हो गया था। उनके निधन से इलाके में गमगीण माहौल बना हुआ है। बताते चलें कि अमित कुमार भास्कर बचपन से हीं सेवा और संघर्ष के क्षेत्र में आगे बढ़ कर भागीदारी निभाते थे।
आरंभकाल में अमित भास्कर युवा शक्ति संगठन से जुड़कर समाजसेवा में अपनी अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल किया। पिछले कुछ वर्षों से अमित भास्कर मानसी में गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित करने का काम किया था। उनके कार्यकाल में मानसी का गणेश महोत्सव की गुंज बहुत दूर-दूर तक पहुंचा था। उनके असामायिक निधन से मानसी सहित जिले के समाजिक व राजनितिक क्षेत्रों के लिए अपूर्णीय क्षति हुआ, जिसका भरपाई असंभव है। इस अवसर पर युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, भाजपा नेता ई.धर्मेंद्र कुमार, राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह, नगर पंचायत मानसी के अध्यक्ष प्रभा देवी, लोकसभा के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह, सुशांत यादव, डाॅ.सुभांत शलील, रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव ने दिवंगत अमित कुमार भास्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि अमित कुमार भास्कर के निधन से समाजिक क्षति के साथ-साथ हम सबों का व्यक्तिगत क्षति हुआ।
जिसकी भरपाई भविष्य में भी असंभव प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि अमित कुमार भास्कर द्वारा किए गए समाजिक कार्य सदा उन्हें अमर करते रहेगा। वे सदैव समाजिक क्षेत्रों में अपना बहुमूल्य योगदान देने का काम किया है जिसे भूला पाना नामुमकिन है। वहीं पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, नगर पंचायत मानसी के उपाध्यक्ष पप्पू कुमार सुमन, मानसी नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू, नाशामुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत, विनय राम, भविष्य सिंह, दीपक चंद्रवंशी, चंद्रशेखर कुमार, नवीन पासवान, निरंजन पासवान, नपं मानसी के अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू, हीरालाल यादव, सुनील कुमार सिंह, मोनी पासवान, सुनील पासवान, पप्पू देव, वरुण यादव, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने अमित भास्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे काफी सहज स्वभाव के इंसान थे। हर लोगों के साथ काफी सरलता के साथ वे घुल-मिल जाते थे। अपने जीवन काल में वे हमेशा लोगों के सहयोग के लिए तत्पर रहते थे। उक्त श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता शिक्षक देवशरण प्रसाद तथा संचालन रुपेश रंजन ने किया। इस अवसर पर राजीव कुमार पप्पू, अमजद नज़ीर, प्रो.संजय मांझी, प्रकाश राम, वार्ड पार्षद मनीष यादव, कुंदन पासवान, विवेक कुमार, सुधीर कुमार, धर्मेंद्र पौद्दार, रतन कुमार सिंह, अमृत राज, रंजीत कुमार, संजीत कुमार, अवधेश कुमार, डेविड कुमार सोनू, सनमुन कुमार ,पांडव यादव, अखिलेश कुमार, देव राज आनंद, अमृत रंजन, चंदन कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने दिवंगत समाजसेवी अमित कुमार भास्कर के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। अंत में समाजसेवी अभय कुमार गुड्डू ने सभी आगंतुकों को श्रद्धांजलि सभा में अपना महत्वपूर्ण समय देने के लिए आभार जताया।


