22.5 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

पूर्णिया भारतीय नाई समाज जिला कमिटी की बैठक में जिला कमिटी भंग कर नई कमिटी का किया गया गठन

जगदूत न्यूज पूर्णिया बिहार से पि के ठाकुर कि रिपोर्ट 

*पूर्णिया भारतीय नाई समाज जिला कमिटी की बैठक में अशोक ठाकुर बने जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता मनीष आनंद बने जिला सचिव*

पूर्णिया। भारतीय नाई समाज जिला कमिटी की बैठक अशोक ठाकुर के दरवाज़े पर कप्तान पाड़ा सदर में जिलाध्यक्ष गणेश ठाकुर के अध्यक्षता में व जिला सचिव सत्यदेव ठाकुर के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।बैठक में प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष बैधनाथ ठाकुर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी पाण्डव कुमार, जिलाध्यक्ष प्रो गणेश ठाकुर, सचिव सत्यदेव ठाकुर, समाजसेवी मनोज ठाकुर, सेलेन्द्र ठाकुर, आदिवासी कल्याण समिति के संस्थापक अशोक ठाकुर, सेवा निवृत अंचल पदाधिकारी अशोक कुमार ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से जननायक कर्पूरी ठाकुर व लोकगायक भिखारी ठाकुर के तैैलीय् चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया।बैठक पूर्व पूर्णिया प्रमंडल अध्यक्ष प्रो पवन ठाकुर के पिताजी अवकाश प्राप्त शिक्षक स्व. राम स्वरूप ठाकुर के निधन पर 2 मिनट का मौन रख कर श्रदांजलि दी गई।बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बैधनाथ ठाकुर ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए व जाति के विकास के लिए शिक्षा को महत्व दे, संगठन से जुड़े व अपने अधिकार के लिए मिलकर संघर्ष करें।प्रांतीय मीडिया प्रभारी पाण्डव कुमार ने कहा मानव जीवन में जन्म लेकर अपने परिवार व समाज की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। दैनिक जीवन की व्यस्तता में कुछ न कुछ समय का दान समाज के लिए, जाति के विकास के लिए संगठन से जुड़ कर करनी चाहिए। मेरे पिताजी ने समाज के लिए अपना जीवन समर्पित किये थे। मै भी प्रयास करूंगा की अधिक से अधिक समय समाज के विकास में दूँ।समाजसेवी मनोज ठाकुर ने कहा हम असंगठित है इसलिए शोषित हो रहे है। जिस दिन संगठित हो जाएंगे। हमारा शोषण बंद हो जाएगा और हमारी विकास का मार्ग खुल जाएगा।प्रो गणेश ठाकुर ने कहा संगठन हमे और हमारे बच्चों को संस्कार सिखाती है। समाज में सेवा की भावना उत्पन्न करती है। हम संगठन से जुड़ कर हर व अधिकार प्राप्त कर सकते है जो हमे संबिधान ने दिया है।सत्यदेव ठाकुर ने कहा निःस्वार्थ भाव से किया जाने वाली सेवा समाजसेवा कहलाती है। जो मनुष्य समाज मे समय देकर समाज के विकास के लिए कार्य करते है वो अमर हो जाते है।अशोक ठाकुर ने कहा मेरा मन समर्पित , मेरा ये तन समर्पित समाज के लिए मेरा पुरा जीवन समर्पित । उन्होंने कहा दलित, शोषित, पीड़ित का में सहारा बनूंगा। मैं अपनी पुरी जिंदगी आदिवासी व पिछडी व अतिपिछडी जाति को समर्पित करता हुँ।बैठक में पूर्व कमिटी को भंग कर नई कमिटी का गठन किया गया। जिसमे अशोक ठाकुर जिलाध्यक्ष, अधिवक्ता मनीष आनंद जिला सचिव,सुबोध ठाकुर जिला संगठन मंत्री, प्रो गणेश ठाकुर संरक्षक, समाजसेवी मनोज ठाकुर मार्गदर्शक, सत्यदेव ठाकुर व सेवा निवृत अंचल अधिकारी अररिया अशोक कुमार ठाकुर को राजयप्रतिनिधि में सर्व सम्मति से चयन किया गया।बैठक में, कटिहार के राजेंद्र ठाकुर, किशनगंज के राम भरोष ठाकुर, धमदाहा मंडल अध्यक्ष प्रभाकर ठाकुर, रुपौली अध्यक्ष राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष प्रमोद ठाकुर, शिक्षक मधुसूदन ठाकुर,पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप ठाकुर,लाल चंद ठाकुर, अमोद कुमार ठाकुर, चंदेश्वरी ठाकुर,संजय कुमार ठाकुर,जय पॉल, अनिल रव, पल्लू राव, परशुराम, अमर राय, चंहा कुमार, तल्लू मर्मू, बबैय्य मरांडी, विजय ठाकुर, शिवनाथ ठाकुर, किशोर ठाकुर सहित सेकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें