जगदूत न्यूज समलखा से लोकेश झा कि रिपोर्ट समलखा। पिछले दिनों लगातार हुए बारिश से यमुना के जलस्तर में भारी वृद्धि होने से यमुना से सटे गांव में बाढ़ का प्रकोप बढ़ जाने के कारण कई गांव में बाढ़ आ गई। जिस वजह से काफी जान और माल की हानि हुई। जिसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती लेकिन मानवता की सेवा के लिए उनकी कुछ मदद की जा सकती है। यह बाते 70 माइल ग्रुप ऑफ होटल्स के चेयरमैन सरदार रेशम सिंह ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के दौरान कहीं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से प्रशासन सहित आम जनमानस से अपील की है की बाढ़ से प्रभावित लोगों को आवश्यक वस्तु की हर संभव मदद करने को वह तैयार हैं। पिछले दिनों मानवता की सेवा में सरदार रेशम सिंह के द्वारा कई परिवारों को आवश्यक वस्तुओं की सेवा प्रदान की साथ ही पशुओं के लिए हरे चारे का प्रबंध किया। बताने योग्य है कि सरदार रेशम सिंह के द्वारा सामाजिक और धार्मिक कार्यों में तन मन और धन से भरपूर सहयोग करते रहते हैं। सरदार रेशम सिंह ने बताया कि मानव सेवा ही उनका धर्म है। मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं। मानव सेवा में धन तो खर्च होता हैं लेकिन आत्मिक सुख मिलता है। वह व्यक्त नही किया जा सकता। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि अगर उन्हें कोई ऐसा परिवार दिखे जिन्हे आवश्यक वस्तुओं की जरुरत है तो वे उनके मुरथल सोनीपत आवास स्थित कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द वह अपना ऑफिसयली मोबाइल नंबर जारी करेंगे। जिस पर 24 घंटे उनके प्रतिनिधि से बात हो सकती है और किसी भी प्रकार की आपदा में हर संभव मदद पहुंचाने का कोशिश की जाएगी। इस मौके पर 70 माइल ग्रुप ऑफ होटल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर मनप्रीत सिंह मन्नु भी मौजूद थे। उन्होंने भी आश्वासन दिया कि जिन्हें भी जरूरत हो वह बेहिचक संपर्क कर सकते हैं।
नई खबरें


