26.1 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

बिहार की गिरती हुई कानून व्यवस्था पर रोक लगाओ, समाहरणालय मंच पर एक सभा का भी आयोजन कि

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बिहार की गिरती हुई कानून व्यवस्था के खिलाफ हजारों की संख्या में खगड़िया समाहर्ता के समक्ष प्रतिवाद मार्च पत्रकार नगर, खगड़िया।आज दिनांक 20 जुलाई 2024 को राज्यव्यापी आह्वान के तहत इंडिया गठबंधन के कांग्रेस राजद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिन वादी माले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी वीआईपी से जुड़े कार्यकर्ताओं नेताओं ने बिहार की गिरती हुई कानून व्यवस्था के खिलाफ हजारों की संख्या में खगड़िया समाहर्ता के समक्ष प्रतिवाद मार्च किया मार्च का नेतृत्व कांग्रेस के सदर विधायक छत्रपति यादव राजद के जिला अध्यक्ष मनोहर यादव माले के नेता अधिवक्ता प्राणेश कुमार हां भाकपा के जिला सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान माकपा के कार्यकारी जिला सचिव सुरेंद्र प्रसाद वीआईपी के जिला अध्यक्ष मनोहर साहनी आदि कर रहे थे। प्रतिवाद मार्च का प्रारंभ कांग्रेस ऑफिस से हजारों की तादाद में झंडा बैनर लिए कार्यकर्ता राजेंद्र चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचे मार्च में शामिल नेता एवं कार्यकर्ता नारा लगा रहे थे बिहार की गिरती हुई कानून व्यवस्था पर रोक लगाओ समाहरणालय मंच पर एक सभा का भी आयोजन किया गया जिसे संबोधित करते हुए रजद के जिला अध्यक्ष मनोहर यादव ने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था बिगड़ गई है बिहार में रोज हत्याएं हो रही है खगड़िया भी उससे अछूता नहीं है श्री यादव ने आगे कहा कि वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी के पिता की हत्या से यह स्पष्ट होता है कि बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है श्री यादव ने कहा कि परवत्ता थाना कांड संख्या 215/24 के गैंगरेप के दोषियों बचाया जा रहा है श्री यादव ने दोषियों को अभिलंब गिरफ्तार करने की मांग की सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने कहा कि पूरे बिहार की कानून व्यवस्था बिगड़ गई है जिसे समय रहते सुधारने की जरूरत है सभा को संबोधित करते हुए माले नेता अधिवक्ता प्राणेश कुमार ने कहा कि आज का मार्च बिहार में गिरती हुई कानून व्यवस्था के खिलाफ है और निश्चित रूप से खगड़िया का भी कानून व्यवस्था सही नहीं है हत्यारे और बलात्कारी छुट्टा घूम रहे हैं लेकिन खगड़िया की पुलिस उसे पकड़ने के बजाय संरक्षण दे रही है श्री कुमार ने आगे कहा कि शंभू अमीन की हत्या हो चाहे परवता का गैंगरेप निंदनीय है समय रहते पुलिस अगर अपराधी को गिरफ्तार नहीं की तो हम लोग बड़ा आंदोलन स्थानीय सवाल को लेकर करेंगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीपीआई जिला सचिव प्रभाकर प्रसाद ने कहा कि बिहार का गिरती हुई कानून व्यवस्था चिंता का विषय है श्री प्रभाकर ने आगे कहा कि हमारा खगड़िया जिला भी इससे अछूता नहीं है परवत्ता गैंग रेप शर्मनाक है अपराधियों को अभिलंब जेल के अंदर बंद करने की मांग की सभा को संबोधित करते हुए माकपा के जिला कार्यकारी सचिव सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि बिहार की गिरती हुई कानून व्यवस्था का सबूत है की शंभू अमीन की हत्या हुई और परवत्ता का गैंग रेप हुआ प्रसाद ने कहा कि अपराधियों को अगर पहले ही पकड़ लिया जाता तो शायद गैंगरेप को रोका जा सकता था क्योंकि गैंगरेप का मुख्य अभियुक्त पहले से ही वांछित था कार्यक्रम को वीआईपी के जिला अध्यक्ष मनोहर साहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं में संबोधित किया राजद जिला अध्यक्ष मनोहर यादव कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान माले नेता अधिवक्ता प्राणेश कुमार भाकपा जिला सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह मांकपा कार्यकारी जिला सचिव सुरेंद्र प्रसाद विआईंपी जिला अध्यक्ष मनोहर साहनी माले के शैलेंद्र वर्मा आदि के नेतृत्व में एक सिस्टम मॉडल जिला अधिकारी खगड़िया से मिलकर ज्ञापन सौंपा जिसमें वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी के पिता की हत्या परवत्ता गैंगरेप के दोषियों को जेल के अंदर बंद करने पीड़ित को अभिलंब मुआवजा देने आदि के मुद्दे उठाए गए जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने परवत्ता गैंगरेप की पीड़िता को आवश्यक राहत पहुंचाने के लिए पदाधिकारी को निर्देशित किया ।प्रतिवाद कार्यक्रम में राजद के प्रदेश महासचिव नरेश प्रसाद साहनी महिला अध्यक्ष रंजू साहनी नंदलाल मंडल कांग्रेस के बुद्धदेव यादव मुनमुन सिंह अखिलेश विद्यार्थी माले के रंजीत कुमार दीप नारायण दास भाकपा के प्रभा शंकर सिंह आदि मार्च कार्यक्रम में भाग लिया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें