26.1 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

ललन सर्राफ को विधान परिषद् में उप नेता बनाये जाने पर बधाई

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कोषाध्यक्ष विधान पार्षद् ललन सर्राफ को बिहार विधान परिषद् में पार्टी की ओर से उप नेता बनाये जाने पर शनिवार को जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने अपने प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ पटना स्थित उनके कार्यालय कक्ष में उनसे मिलकर पुष्प भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। जिला अध्यक्ष ने श्री सर्राफ को विधान परिषद् में उप नेता बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विधान पार्षद् ललन सर्राफ काफी अनुभवी हैं और सक्रिय रूप से अपने जिम्मेवारी को निर्वहन करने में सक्षम सिद्ध पुरूष हैं।हमें विश्वास है । कि जिस तरह से इन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती के लिए जदयू कार्यकर्त्ताओं को समान रूप से सम्मान देते हुए ओजपूर्ण कार्य कर रहे हैं ठीक उसी खुबसूरती के साथ सदन के कार्यवाही में अपना अमिट छाप छोडेंगे। श्री सर्राफ को बधाई देने वालों में जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,जिला महासचिव दिलीप कुमार पोद्दार एवं मानसी प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें