34.3 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

बिहार में जमीन सर्वेक्षण का काम शुरू चुका है। इस सर्वेक्षण के दौरान सही कागजात दिखाने पर जमीन के मालिकों को उनका मालिकाना हक दिया जाएगा

*बिहार में जमीन सर्वेक्षण से पहले वंशावली कैसे बनाएं,जानें*
 जगदूत न्यूज पटना बिहार से सनोबर खान कि रिपोर्ट पटना।बिहार में जमीन सर्वेक्षण का काम शुरू चुका है। इस सर्वेक्षण के दौरान सही कागजात दिखाने पर जमीन के मालिकों को उनका मालिकाना हक दिया जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान सर्वेक्षणकर्मी यूं तो जमीन के असली मालिक से कई कागजात मांगेंगे और इनके सत्यापन के बाद जमीन से जुड़ी जानकारियों को अपडेट कर दिया जाएगा। इनमें से एक अहम कागजात वंशावली भी है। आम भाषा में वंशावली का मतलब यह हुआ कि किसी व्यक्ति, परिवार या समूह के पूर्वजों के वंश का लेखा-जोखा। इसमें आपको परिवार के पूर्वजों का विवरण होता है तो वही आप अपने घर के नए सदस्य का नाम भी इस वंशावली में दर्ज करवा सकते हैं। बताते चलें कि जब आप सर्वेक्षण कर्मियों को अपनी वंशावली दिखाएंगे तो उससे यह पता चलेगा कि उक्त जमीन आपके पूर्वजों की है जिसपर अब आपका मालिकाना हक होगा। हालांकि, कई लोगों के पास शायद वंशावली मौजूद ना हो। लेकिन इसके लिए आपको टेंशन लेने की जरा भी जरुरत नहीं है। हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बताएंगे कि आप जमीन सर्वेक्षण के लिए अपनी वंशावली कैसे तैयार कर सकते हैं। वहीं बिहार में राज्य सरकार के निर्देश पर भूमि जमाबंदी और वंशावली बनाने के काम में तेजी लाने के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाया जाता है। मार्च महीने से ही पंचायत स्तर पर ही यह शिविर लगाए जा रहे हैं। इस शिवर में मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को वंशावली बनाई जा रही है। अंचल कार्यालय की बजाए अब कई जिलों में ग्राम कचहरी में भी वंशावली बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि वंशावली बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के वार्ड सदस्य से संपर्क करना होगा। यहां पर आपको वंशावली बनाने के लिए आवेदन पत्र मिलेगा। वंशावली प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन प्रपत्र के नाम से मिलने वाले इस फॉर्म में ग्राम पंचायत, प्रखंड, जिला, पोस्ट, वार्ड, थाना समेत अन्य कई अहम जानकारियां मांगी गई हैं जिसे आपको ध्यानपूर्वक सही-सही भरना होगा। फॉर्म के नीचे आवेदक को अपना हस्ताक्षर करना होगा। फॉर्म के नीचे वाले एक कॉलम में यह भी पूछा गया है कि आपको यह वंशावली किस कार्य के लिए बनवानी है। वहां पर आपको सही-सही जानकारी देना जरुरी है। अगर आपको जमीन सर्वे के लिए वंशावली बनानी है तो वहां लिखना होगा- सर्वे संबंधित कार्य हेतु।jna के अनुसार
इस फॉर्म के सबसे अंत में आपको एक विकल्प मिलेगा जिसमें लिखा गया है- मेरे परिवार की वंशावली निम्न प्रकार है। इसमें आपको सबसे ऊपर अपने दादा-परदादा या उनका नाम लिखना होगा जिनके नाम से जमीन है। इसके बाद आपको अपने पूरे परिवार का नाम यहां दर्ज करना होगा। वहीं इस फॉर्म को सही तरीके से भरने के बाद आप इसे वार्ड सदस्य या अपने ब्लॉक में सत्यापन के लिए जमा करेंगे। सत्यापन होने के बाद आपको वंशावली दी जाएगी। ग्राम स्तर पर वंशावली के अलावा आप अपने जिला कोर्ट से भी वंशावली बनवा सकते हैं।

*वंशावली के लिए नीचे बताए गए कागजातों की जरुरत पड़ेगी*
आवेदक का आधार कार्ड

आवेदन का मोबाइल नंबर
आवेदक के दादा का मृत्यु प्रमाण पत्र

यदि आवेदक के दादा जिंदा हो तो उनका आधार कार्ड

*ऑनलाइन भी भर सकते हैं फॉर्म*

बिहार में आप ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन भी वंशावली फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं। वंशावली बनवाने के लिए आपको dlrs.bihar.gov.in पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर आने के बाद आपको विशेष सर्वेक्षण से संबंधित सेवाएं का विकल्प चुनना होगा। यहां वंशावली के लिए दिए गए प्रपत्र पर क्लिक करने के बाद आपको वंशावली के लिए आवेदन फॉर्म नजर आएगा। यहां आपको सही-सही जानकारियां सभी भरनी ही होगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें