जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
विधानसभा मार्च में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज में भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह की हुई हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन भाजपा जहानाबाद के द्वारा किया गया । आज दिनाँक 14 जुलाई 2023 को भाजयुमों जिलाध्यक्ष रवि शेखर एवं भाजपा नगर अध्यक्ष कुणाल गुप्ता के नेतृत्व में अरवल मोड़ पर विधानसभा आक्रोश मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज में भाजपा जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की हत्या एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं की बेरहमी से हुई पिटाई के विरोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि शेखर ने कहा कि शिक्षक भर्ती की जायज माँग को लेकर शान्ति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यताओं को बेरहम तरीके से पिटकर हत्या कर दी गई, यह कृत्य लोकतंत्र की हत्या के समान है। इसके न्याय की लड़ाई भाजपा सड़क से संसद तक लड़ेगी।भाजपा नगर अध्यक्ष कुणाल गुप्ता ने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता की आड़ में काले अंग्रेज बनने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता की हत्या का अपमान जनता उन्हें जनता कुर्सी से उतार कर देगी.।
इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव,जिला प्रभारी शम्भु नाथ केसरी ,जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय जिला महामंत्री धीरज कुमार पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुरेश शर्मा, गोपाल कुमार , महेंद्र कुमार ,मनीष केसरी किसान मोर्चा रणविजय सिन्हा,शुभम राज युवा मोर्चा महामंत्री राहुल पाण्डेय उपाध्यक्ष सुजीत पासवान, मंत्री रौशन कुमार,गौरव सिंह कौशलेन्द्र, शशांक शेखर नगर महामंत्री ओमप्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, रवि केसरी, ब्रजेश शर्मा, रिजू साव, मंत्री अमृत वर्मा, सुजीत जायसवाल, निर्मल पासवान, धर्मेंद्र पाण्डेय, विकास रौशन, दीपू कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


