25.1 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर में नशा उन्मूलन बाल विवाह उन्मूलन पर एक दिवसीय कार्यशाला

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में बाल विवाह उन्मूलन, दहेज उन्मूलन, नशा उन्मूलन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन हरिशंकर कुमार (जिला संगठन आयुक्त) ने करते हुए स्काउट- गाइड के प्रशिक्षण विद्यालयों में चलाने के लिए माननीय विधायक विनय कुमार यादव एवं माननीय सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश चंद्रवंशी से पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा कि स्काउट- गाइड शिक्षा का अभिन्न अंग है, जो बिहार एवं केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन के कार्यों में सहयोग करता है, परंतु स्काउट- गाइड प्रशिक्षण विद्यालयों में ना के बराबर है, इसके विधिवत संचालन के लिए आवेदन के साथ संलग्न पूर्व में निर्गत पत्र को बिहार सरकार शिक्षा विभाग से रिन्यूअल कराते हुए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्काउटिंग गाइडिंग क्रियाकलाप में सहयोग करने का निर्देश निर्गत हो, ताकि इसका संचालन विद्यालयों में विधिवत रूप से हो, जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए माननीय विधायक ने कहा कि बाल विवाह, नशा और दहेज यह सामाजिक बुराई है, सभी से छुटकारा पाने के लिए हम सभी को मिलकर संकल्पित होना होगा तभी कुरीति मिटेगी, सरकार भी इसके लिए कटिबद्ध है, जबकि स्काउट- गाइड प्रशिक्षण के लिए मैं संबंधित शिक्षा विभाग राज्य स्तर के पदाधिकारी से बात कर समस्या दूर करूंगा, वही मुख्य अतिथि पीपीएस के निदेशक अभिराम सिंह और कायनात इंटरनेशनल के निदेशक शकील अहमद काकवी ने जिला स्तर पर स्काउट और गाइड कार्यक्रम आयोजित कराने में सहयोग देने की बात कही और उपर्युक्त कुरीति को मिटाने का संकल्प छात्र- छात्राओं को दिलाए, सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश चंद्रवंशी ने इस आयोजन के लिए स्काउट- गाइड टीम को धन्यवाद दिया एवं लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कुरीति को समाप्त करने के लिए हम सभी को सजग होना होगा, मौके पर एकल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु लोगों को प्रेरित करने वाले प्लास्टिक वारियर्स टीम को आगत अतिथियों ने सम्मानित किया तथा दूसरी ओर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जहानाबाद में स्काउट- गाइड द्वारा जल जीवन हरियाली अंतर्गत उपर्युक्त अतिथि द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कार्य किया, जहां छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत वृक्ष के पौधे देकर किया, जबकि वहां पर मौजूद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एंप्लाइज यूनियन जिला इकाई जहानाबाद द्वारा माननीय विधायक विनय कुमार यादव एवं सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश चंद्रवंशी को ज्ञापन देकर बताया कि राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी और राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना पटना के द्वारा पूर्व में दिए लिखित आश्वासन को पूरा नहीं करने एवं अपने सहकर्मियों से डराने धमकाने के खिलाफ हम सभी कस्तूरबा कर्मी हड़ताल पर जा रहे हैं, आप जनप्रतिनिधि के साथ सरकार के अंग है, आपसे आग्रह है कि पदाधिकारी द्वय से वार्ता कर यथासंभव उचित निष्कर्ष निकालने का कृपा करें ताकि हम लोगों को डरा धमका कर कस्तूरबा विद्यालयों में कार्य नहीं कराया जाए और पूर्व में दिए गए लिखित आश्वासन को पूरा करें, जिस पर माननीय विधायक जी ने 2 से 3 दिनों में बात कर उचित निष्कर्ष निकालने का आश्वासन कस्तूरबा कर्मियों को दिए, सांसद प्रतिनिधि ने भी आश्वासन दिया है कि सांसद महोदय से बात कर आवश्यक निष्कर्ष निकालेंगे, राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें