जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ताब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
*भाकपा माले का 13 वां जिला सम्मेलन में माले महासचिव हुए शामिल*
*300 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए । 28-29 जून तक चलेगा सत्र*
भाकपा माले जहानाबाद के जिला सम्मेलन की शुरुआत बयोबृद्ध माले के बरिष्ठ नेता कामरेड जगदीश पासवान के द्वारा झंडोत्तोलन से हुआ । दो सम्मेलनों के बीच अपने 72 साथियों के निधन व अन्य घटनाओं में मारे गए आम नागरिको, युद्ध में मारे गए आम नागरिको को श्रद्धांजलि दी गई व पुष्पांजलि के साथ सम्मेलन की शुरूआत हुई । उसके बाद धानो देवी नर्सिंग कॉलेज के डायरेक्टर रविकांत यादव ने पार्टी के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छों से सम्मानित किया ।
सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन करते हुए महासचिव का. दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा की जहानाबाद में ऐसे समय में जिला सम्मेलन हो रहा है जब चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के ‘विशेष गहण पुनरीक्षण’ के नाम पर “वोटबंदी” का अभियान शुरू कर दिया है । उन्होंने कहा कि एक महीना में 8 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर विशेष गहन पुनरीक्षण करना संभव नहीँ है । चुनाव के तीन- चार माह पहले यह निरीक्षण करने का चुनाव आयोग का निर्देश देना अव्यवहारिक है ।
उन्होंने कहा कि बिहार में करीब चार करोड़ लोग बाहर काम करने गए हैं । जो दस्तावेज की मांग की गई है यानी जन्म व आवास प्रमाण पत्र हासिल करना काफी मशक्कत वाला काम है । कुल मिलाकर अब वोटर को पहले देश का नागरिक होने का सबूत पेश करने के बाद ही वोटरलिस्ट में नाम अंकित करने का फरमान जारी करना नोटबन्दी कि तरह ही वोटबंदी करना है । यह बहुत ही खतरनाक माहौल बनाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि जहानाबाद की लड़ाकू जनता न केवल जहानाबाद में एक मॉडल पेश करेंगे बल्कि देश के लिए भी नजीर बनेंगे ।
उन्होंने कहा कि बिहार में बीस साल से जदयू भाजपा की सरकार बिहार में है जिसके शासन में बिहार की स्थिति बदतर ही हुआ है । कृषि क्षेत्र में किसानों के हर खेत को पानी देने की गारंटी की बात करने वाले सुशासन बाबू ने सोन नहर प्रणाली का दुर्दशा कर दिया । सुलभ तरीके से हर खेत तक पानी पहुंचाने वाले सोन नहर प्रणाली का आधुनिकीकरण नहीं किया जाना सरकार की नाकामी है ।
स्वस्थ, रोजगार, महंगाई समेत अन्य जनता के महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान करने में नाकाम भाजपा जदयू सरकार को उखाड़ फेंकना आज समय की मांग है ।
खुला सत्र को अरवल विधायक महानंद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि अरवल जहानाबाद के सैकड़ों साथियों ने सामाजिक बदलाव में अपना कुर्बानी दी है । दोनों जिला ही नही बल्कि मगध क्षेत्र में आपकी एकजुटता ने महागठबंधन को मजबूती प्रदान किया है । आने वाला 2025 के विधानसभा चुनाव में भी और मजबूती से इंडिया गठबंधन को ताकत देंगे । बीस साल की नकारा सरकार के खिलाफ आमलोगों के गुस्सा को गोदी मीडिया एवं सरकारी तंत्र स्थानीय विपक्ष के मत्थे मढ़ने की हर साजिश को नाकाम करना है ।
खुला सत्र को सीपीएम के जिला सचिव जगदीश यादव, दिनेश कुमार, सीपीआई के मो. रफीक , राजद के रविकांत यादव, लीला वर्मा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया ।


