38.7 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ने दिखाई मानवता, घायल को पहुंचाया अस्पताल

JNA/नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलदौर रोहियामा पीडब्ल्यूडी सड़क में सड़कपुर पुल के निकट शनिवार की शाम चार बजे एक ट्रैक्टर और ठेला के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में ठेला चालक जमालपुर निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी वक्त चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह सड़क से गुजर रहे थे। उन्होंने मानवता दिखाते हुए घायल को पट्टी किया। उसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर और ठेला के बीच टक्कर के बाद ठेला सड़क पर ही पलट गई थी। वहीं ट्रैक्टर भी जाकर एक पेड़ से टकरा गई थी। हालांकि ट्रैक्टर चालक इस घटना में बाल बाल बच गए। वहीं ठेला चालक बुरी तरह से घायल हो गए थे। इधर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह ने कहा कि हरेक आदमी को घायल का मदद करना चाहिए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें