34.5 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम पर युवाओ ने संग्रहित किया गया मिट्टी और चावल

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद के द्वारा जहानाबाद प्रखंड राष्ट्रीय युवा स्वसेवक विक्रम कुमार के अध्यक्षता मे युवा क्लब के युवा सदस्यों के द्वारा सेवनन पंचायत के सेवनन गांव मे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत माटी का वंदन वीरों को नमन एवं अमृत वाटिका के निर्माण करने के लिए मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम अंतर्गत दरवाजे दरवाजे जाकर एक कलश मिट्टी और चावल संग्रहित किया गया । वीरो के सम्मान में, निकल पड़े मैदान में, भारत माता की जय के नारों से उद्घोष करते हुए घर घर जाकर एक कलश मिट्टी और चावल संग्रहित करने का कार्य किया गया । विक्रम कुमार ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश के तहत अमर शहीद बलिदानो के सम्मान मे प्रत्येक घर से एक-एक मुट्ठी माटी या चावल संग्रहित कर के नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद के जिला युवा अधिकारी को भेजा जाएगा। मौके पर नरायन जी, अमन जी, रविश जी, गौतम जी, अटल बिहारी युवा क्लब के सचिव सुजीत जी तथा कई अन्य युवा एवं ग्रामीण ने इस अभियान को सफल बनाने मे सहभागिता की|

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें