26.1 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

यात्री कि मोबाइल हुई चोरी, खगड़िया आरपीएफ के सहयोग से चोर व मोबाइल हुआ बरामद

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ अपनी तत्परता दिखाते हुए मोबाइल चोर गिरोह को खगड़िया प्लेटफॉर्म पर धर दबोचा,एक यात्री निकेत कुमार सिंह, उम्र -21 वर्ष, पिता- सुधीर प्रसाद सिंह , बरौनी निपनिया , वार्ड नंबर 24, थाना- फुलवरिया, जिला- बेगूसराय आरपीएफ पोस्ट खगड़िया में आकर सुचना दिया कि बरौनी जाने के लिए खगड़िया स्टेशन से गाड़ी संख्या 05263 सवारी गाड़ी जो पीएफ नंबर एक पर समय लगभग 12:25 बजे आई थी। जिस पर चढ़ने के दौरान एक लड़का जो मेरे पीछे उसी गाडी में चड़ने के लिए प्रयाश कर रहा था, मेरा मोबाइल फोन जो काले रंग के कवर में रियलमी कंपनी का इस्तेमाल स्क्रीन टच मोबाइल फोन जिसका आईएमइआई नंबर 863511066584196 तथा 863511066584188 है , जिसमें जिओ का एक सिम लगा हुआ मोबाइल नंबर- 8709671736 लगा हुआ है चोरी कर भाग गया है। सुचना पकार आरपीएफ खगड़िया के सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार तथा आरक्षी रमेश तिवारी ने स्टेशन में उक्त यात्री के निश्न्देही पर खोज-बिन शुरू किया। इसी दौरान समय करीब 18:00 बजे खगड़िया स्टेशन प्लेटफार्म संख्या- के पश्चिमी fob के निचे वह संदिग्ध लड़का दिखाई दिया, जिसकी नजर पुलिस पधाधिकारी पर पड़ते ही भागना चाहा, जिसे वंही पर उक्त पुलिस पदाधिकारी द्वारा पकड़ा लिया गया । तथा मौके पर उससे पूछ ताछ किया गया तो उसने अपना नाम व् पता रंजन कुमार, उम्र -20 वर्ष, पिता- सुलो यादव, घर- कंकोर, वार्ड नंबर-16, थाना- मुफस्सिल, जिला- बेगूसराय बताया । उक्त पकडाए व्यक्ति का विधिवत बदन का जामा तलाशी लिया गया, तो उसके पास से तीन स्क्रीन टच मोबाइल फ़ोन बरामद हुआ , जिसमें एक मोबाइल फ़ोन उक्त यात्री का भी है तथा दो अन्य मोबाइल भी चोरी का है। उक्त बरामद तीनो मोबाइल के बारे में पकडाए व्यक्ति से पूछ-ताछ करने पर स्वीकार किया कि वह खगड़िया में ट्रेन में चड़ते वक्त यात्री से चोरी किया था तत्पश्चात विधिवत बरामद मोबाइल को जप्त किया गया तथा गिरफ्तार कर उक्त यात्री द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के साथ जीआरपी खगड़िया को सुपुर्द किया गया , जंहा मामला दर्ज कर जेल भेजने कि प्रक्रिया कि जा रही है।बरामद मोबाइल का अनुमानित कीमत 30,000/- रुपया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें