29.3 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

विद्या मंदिर बना नशेड़ियों का अड्डा, एचएम दिया थाने में आवेदन

खगड़िया मानसी थाना क्षेत्र के पश्चिमी ठाठा पंचायत के मध्य विद्यालय बख्तियारपुर में इन दिनों नशेड़ियों मध्य विद्यालय बख्तियारपुर का अड्डा बन गया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने अज्ञात नशेड़ियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्रधानाध्यापक लालबहादुर भगत ने बताया कि कक्षा संचालन के बाद स्कूल पर नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है। नशेड़ियों की लापरवाही की वजह से प्रतिदिन शिक्षक, शिक्षिका व छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।बताया कि स्कूल खोलने के दौरान वर्ग कक्ष के बरामद व परिसर में गांजा, सिगरेट, बीड़ी व शराब की बोलतें फेंके पाए जाते हैं. प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्रतिदिन स्कूल परिसर व सीढ़ी पर माचिस की तिल्ली, कांच के टुकड़े व कचरा फेंका रहता है. बताया कि नशेड़ियों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो कभी भी क्षेत्रों में अप्रिय घटना घट सकती है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि नशेड़ियों की गंदी हरकत एवं स्कूल में लगे बिजली वॉरिंग को तोड़ कर क्षति पहुंचाई गई है। जिसको लेकर मानसी थाना में अज्ञात नशेड़ियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानाध्यापक के शिकायत पर जांच के बाद अज्ञात नशेड़ियों के विररुद्ध प्राथमिक दर्ज कर ली गई है वहीं मानसी थाना अध्यक्ष सुभम कुमार पाण्डे ने बताया कि जांच किया जा रहा है।नशेरियो को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें